Pan-Aadhaar Link Status: आपके पास कई तरह के दस्तावेज होंगे, जिनकी जरूरत आपको अलग-अलग कामों के लिए पड़ती रहती होगी। पर अगर आप देखेंगे तो आज के समय में सबसे ज्यादा जरूरी दस्तावेज अगर कुछ है, तो वो है आपका आधार कार्ड। मतलब एक सिम कार्ड लेना हो या फिर पासपोर्ट बनवाना हो आदि। लगभग हर एक काम के लिए ये जरूरी है। ठीक ऐसे ही पैन कार्ड की भी अपनी जरूरत है। इसी कड़ी में पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवाना जरूरी कर दिया गया। ऐसे में कई लोग पैन-आधार को लिंक करवा चुके हैं, पर आखिरी तारीख नजदीक होने के कारण आपको एक बार जरूर चेक कर लेना चाहिए कि आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हुआ है या नहीं। आप इसे बड़े ही आसान तरीके से चेक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"649c0c5b10c88815510e0ac7","slug":"how-to-check-pan-aadhaar-link-status-follow-these-steps-2023-06-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"30 जून आखिरी तारीख: आप भी करें चेक क्या आपका पैन कार्ड हुआ है आधार से लिंक या नहीं, जानें तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
30 जून आखिरी तारीख: आप भी करें चेक क्या आपका पैन कार्ड हुआ है आधार से लिंक या नहीं, जानें तरीका
Thu, 29 Jun 2023 08:14 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 29 Jun 2023 08:14 AM IST
विज्ञापन
पैन-आधार कार्ड लिंक स्टेटस चेक करने का तरीका
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैन-आधार कार्ड लिंक स्टेटस चेक करने का तरीका
- फोटो : Twitter/@KanuDesai180
दो दिन बाद आखिरी तारीख
- आप चेक करें कि आपका पैन कार्ड आपके आधार कार्ड से लिंक हुआ है या नहीं, लेकिन इससे पहले आपके लिए ये जानना जरूरी है कि इन दस्तावेजों को लिंक करवाने की आखिरी तारीख 30 जून 2023 है।
पैन-आधार कार्ड लिंक स्टेटस चेक करने का तरीका
- फोटो : istock
पैन-आधार लिंक हैं या नहीं, ऐसे करें चेक:-
स्टेप 1
- आपका पैन कार्ड आधार से लिंक है या नहीं, ये आप चेक कर सकते हैं
- इसके लिए आपको इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल incometax.gov.in पर जाना है
- यहां पर आपको क्विक सेक्शन में जाना है
विज्ञापन
विज्ञापन
पैन-आधार कार्ड लिंक स्टेटस चेक करने का तरीका
- फोटो : Istock
स्टेप 2
- जब आप क्विक सेक्शन में जाएंगे, तो आपको दूसरे नंबर पर लिंक आधार स्टेटस वाला विकल्प मिलेगा
- इस विकल्प पर आपको क्लिक करना है
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा
विज्ञापन
पैन-आधार कार्ड लिंक स्टेटस चेक करने का तरीका
- फोटो : istock
स्टेप 3
- जहां पर आपको अपना पैन नंबर और आधार कार्ड नंबर भरना है
- फिर आपको व्यू लिंक आधार स्टेटस पर क्लिक कर देना है
- अब अगर आपका आधार पहले से पैन कार्ड से लिंक होगा, तो यहां जानकारी आ जाएगी।