हम में से अधिकतर लोग खाना बनाने के लिए रसोई गैस सिलेंडर का उपयोग करते हैं। वहीं दूसरी तरफ क्या आपको इस बारे में पता है कि गैस सिलेंडर की भी एक्सपायरी डेट होती है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं। देश में मिलने वाले हर एलपीजी गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट होती है। गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट उसी पर अंकित होती है। अगर आप एक्सपायर हुए गैस सिलेंडर का उपयोग करते हैं। इस स्थिति में आपके गैस सिलेंडर के फटने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसके अलावा आपके साथ कोई दूसरी बड़ी अनहोनी भी हो सकती है। ऐसे में गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते समय आपको उसकी एक्सपायरी डेट के बारे में पता होना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको उस खास तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट के बारे में पता कर सकते हैं।
Gas Cylinder Expiry Date: गैस सिलेंडर की भी होती है एक्सपायरी डेट, इस तरह कर सकते हैं चेक
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 08 Aug 2022 02:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन