फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Bharat Yojana: 5 लाख रुपये का मिलेगा मुफ्त इलाज, आवेदन करते समय ऐसे करें अपनी पात्रता की जांच

Mon, 08 Aug 2022 11:30 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 08 Aug 2022 11:30 AM IST
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Eligibility Document Required know all details here
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : अमर उजाला

Ayushman Bharat Yojana: भारत में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों तक बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई योजनाओं को चला रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको आयुष्मान भारत योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार लोगों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान कर रही है। आयुष्मान भारत स्कीम को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। ये स्कीम भारत सरकार की एक स्वास्थ्य बीमा कवर योजना है। आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने साल 2018 में शुरू किया था। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी का एक गोल्डन कार्ड बनता है। इस कार्ड की मदद से वो केंद्र सरकार द्वारा सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना पांच लाख रुपये तक का इलाज करा सकते हैं। देश में बड़े पैमाने पर लोग भारत सरकार की इस स्कीम में आवेदन कर रहे हैं।

Ayushman Bharat Yojana Eligibility Document Required know all details here
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

हालांकि, इस योजना में आवेदन करने से पहले आपको अपनी पात्रता की जांच करनी होगी। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप योजना में रजिस्ट्रेशन करने से पहले अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं।

Ayushman Bharat Yojana Eligibility Document Required know all details here
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

इसके लिए आपको आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर विजिट करना है। नेक्स्ट स्टेप पर AM I Eligible के विकल्प का चयन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Eligibility Document Required know all details here
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

इसके बाद आपको अनुभाग में अपने मोबाइल नंबर के जरिए लॉगिन करना है। नेक्स्ट स्टेप पर आपको अपनी पात्रता की जांच करने के लिए दो ऑप्शन्स दिखाई देंगे। इसके बाद अपने राज्य का चुनाव करें। इस प्रोसेस को करने के बाद आपको कई कैटेगरी मिलेंगी। यहां आप उन कैटेगरी में किसी एक का चुनाव करके अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं।

विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Eligibility Document Required know all details here
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

इसके अलावा आप अपनी पात्रता की जांच नजदीकी जनसेवा केंद्र पर विजिट करके भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर सभी जरूरी दस्तावेजों को लेकर जाना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed