फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: भारतीय रेलवे की इस ट्रेन में यात्रियों को मिलता है मुफ्त ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर

Tue, 15 Apr 2025 07:56 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 15 Apr 2025 07:56 PM IST
सार

वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि देश की एक ट्रेन ऐसी भी है, जिसमें यात्रियों को मुफ्त में खाना खिलाया जाता है। इस ट्रेन में सफर करते समय आपके ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की व्यवस्था की जाती है।

विज्ञापन
Indian Railways Interesting Fact You Will Get Free Food While Travelling In This Train
Indian Railways Interesting Fact - फोटो : AdobeStock

देश में भारतीय रेलवे का एक विशाल नेटवर्क फैला हुआ है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे द्वारा हजारों ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। ये ट्रेनें देश के विभिन्न भागों को एक दूसरे से जोड़ने का काम करती हैं। भारतीय रेलवे यात्रा करने का काफी सुविधाजनक और किफायती साधन है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते देश में ज्यादातर लोग किन्हीं और साधनों में सफर करने की बजाए भारतीय रेलवे में सफर करना पसंद करते हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि देश की एक ट्रेन ऐसी भी है, जिसमें यात्रियों को मुफ्त में खाना खिलाया जाता है। इस ट्रेन में सफर करते समय आपके ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की व्यवस्था की जाती है। यह ट्रेन देश के दो सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के बीच चलाई जाती है। आइए जानते हैं इस ट्रेन के बारे में विस्तार से - 

Indian Railways Interesting Fact You Will Get Free Food While Travelling In This Train
Indian Railways Interesting Fact - फोटो : AdobeStock

भारतीय रेलवे यूं तो अपनी लगभग कई ट्रेनों में यात्रियों को भोजन प्रदान करता है। हालांकि, इस सुविधा के पैसे चार्ज किए जाते हैं। वहीं जिस ट्रेन के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं उसमें आपको भोजन के लिए किसी प्रकार का कोई पैसा नहीं देना होता है। 

Indian Railways Interesting Fact You Will Get Free Food While Travelling In This Train
Indian Railways Interesting Fact - फोटो : AdobeStock

इस ट्रेन का नाम सचखंड एक्सप्रेस है। यह ट्रेन महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर से पंजाब के अमृतसर शहर तक चलती है। यह ट्रेन अमृतसर के श्री हरमंदर साहिब गुरुद्वारा को नांदेड़ जिले के श्री हजूर साहिब गुरुद्वारा से जोड़ती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways Interesting Fact You Will Get Free Food While Travelling In This Train
Indian Railways Interesting Fact - फोटो : AdobeStock

इस दौरान यह ट्रेन करीब 2 हजार किलोमीटर की दूरी तय करती है। यात्रा के दौरान करीब 6 पड़ाव (दिल्ली, भोपाल, परभनी, जालना, औरंगाबाद और मराठवाड़ा) पर यात्रियों को भोजन कराया जाता है। अपने सफर को पूरा करने में यह ट्रेन करीब 33 घंटे का समय लेती है। 

विज्ञापन
Indian Railways Interesting Fact You Will Get Free Food While Travelling In This Train
Indian Railways Interesting Fact - फोटो : AdobeStock

खास बात यह है कि सफर के दौरान खाने का मैन्यु भी बदलता रहता है। इस दौरान यात्रियों को कढ़ी-चावल, छोले, दाल, खिचड़ी और आलू-गोभी या दूसरी सब्जी भोजन के रूप में खिलाई जाती है। खाने पीने पर आने वाला खर्चा गुरुद्वारों को जो दान मिलता है उसके जरिए उठाया जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed