फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tips And Tricks: आपकी आईडी पर कोई दूसरा व्यक्ति तो नहीं चला रहा है सिम कार्ड? इस आसान तरीके से करें पता

Thu, 30 Jan 2025 02:08 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 30 Jan 2025 02:08 PM IST
सार

आज हम आपको एक खास तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इस बारे में पता कर सकते हैं कि आपकी आईडी पर कोई दूसरा व्यक्ति तो सिम कार्ड का उपयोग नहीं कर रहा है।

विज्ञापन
How To Check How Many Sim Card Is Activated On My Aadhaar Card
How Many SIM Card Is Activated On My Aadhaar Card - फोटो : istock

आज के इस डिजिटल युग में हम में से अधिकतर लोग स्मार्टफोन का उपयोग कर रहे हैं। स्मार्टफोन ने हमारे कई कामों को काफी आसान बना दिया है। किसी सरकारी नौकरी का फॉर्म भरना हो या बैंकिंग से जुड़ा कोई काम करना हो आज के समय स्मार्टफोन की मदद से कई जरूरी कार्य आसानी से किए जा सकते हैं। स्मार्टफोन ने हमारी जिंदगी को काफी आसान बना दिया है। हालांकि, स्मार्टफोन का उपयोग करने के लिए सिम कार्ड का होना जरूरी है।



इसकी मदद से हम इंटरनेट का इस्तेमाल और दूसरे व्यक्ति को कॉल या एसएमएस कर सकते हैं। हालांकि, सिम कार्ड खरीदते समय आपसे आपका आधार कार्ड और दूसरी आईडी की मांग की जाती है। वहीं अक्सर देखने को मिलता है कि किसी दूसरे व्यक्ति की आईडी पर कोई दूसरा व्यक्ति सिम कार्ड ले लेता है। वहीं इस बारे में संबंधित व्यक्ति को पता भी नहीं होता है।

How To Check How Many Sim Card Is Activated On My Aadhaar Card
How Many SIM Card Is Activated On My Aadhaar Card - फोटो : FREEPIK

इस कारण कई बार संबंधित व्यक्ति के नाम पर चलाए जा रहे सिम कार्ड का उपयोग गलत कामों में किया जाता है। ऐसे में कई बार निर्दोष व्यक्ति को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इस बारे में पता कर सकते हैं कि आपकी आईडी पर कोई दूसरा व्यक्ति तो सिम कार्ड का उपयोग नहीं कर रहा है। 

How To Check How Many Sim Card Is Activated On My Aadhaar Card
How Many SIM Card Is Activated On My Aadhaar Card - फोटो : FREEPIK

इस बारे में पता करने के लिए सबसे पहले आपको इस वेबसाइट https://tafcop.sancharsaathi.gov.in/telecomUser/ पर विजिट करना है। यहां आपको अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करके ओटीपी की मदद से लॉगिन करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Check How Many Sim Card Is Activated On My Aadhaar Card
How Many SIM Card Is Activated On My Aadhaar Card - फोटो : FREEPIK

यह करने के बाद आपकी स्क्रीन पर उन सभी नंबर्स की डिटेल्स आ जाएगी जो कि आपकी आईडी पर चल रहे हैं। अगर यहां आपको कोई ऐसा नंबर दिखता है, जिसके बारे में आपको नहीं पता है तो आप उसे रिपोर्ट कर सकते हैं। 

विज्ञापन
How To Check How Many Sim Card Is Activated On My Aadhaar Card
How Many SIM Card Is Activated On My Aadhaar Card - फोटो : FREEPIK

नियमों के मुताबिक आप एक आईडी पर कुल 9 सिम कार्ड ले सकते हैं। वहीं जम्मू कश्मीर, असम, उत्तर पूर्व के राज्यों की एक आईडी पर पर केवल 6 सिम कार्ड को ही एक्टिवेट किया जा सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed