{"_id":"68b6b5ff645df8150603c196","slug":"how-to-check-how-many-sim-card-active-on-my-aadhaar-know-full-process-in-hindi-2025-09-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"SIM Card: कहीं आपके आधार आईडी पर कोई दूसरा व्यक्ति तो नहीं कर रहा सिम कार्ड का उपयोग? इस तरह करें पता","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
SIM Card: कहीं आपके आधार आईडी पर कोई दूसरा व्यक्ति तो नहीं कर रहा सिम कार्ड का उपयोग? इस तरह करें पता
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 02 Sep 2025 03:47 PM IST
सार
How many sim card active on my aadhaar: कई बार अक्सर ऐसे मामले सामने निकलकर आते रहते हैं, जहां कोई दूसरा व्यक्ति किसी और के आधार कार्ड पर सिम कार्ड ले लेता है। किसी दूसरे व्यक्ति के आधार कार्ड पर लिए गए सिम कार्ड का गलत कामों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
how many sim card active on my aadhaar
- फोटो : Adobestock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
How many sim card active on my aadhaar: आज के समय देश के लगभग हर नागरिक के पास आधार कार्ड है। आधार व्यक्ति की पहचान का प्रमाण होता है। यह एक जरूरी दस्तावेज है। आज के समय विभिन्न कार्यों को कराने के लिए इस कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। विभिन्न सरकारी योजनाओं में आवदेन करते समय भी आधार कार्ड की मांग एक जरूरी दस्तावेज के रूप में की जाती है। यही नहीं अगर आप मोबाइल सिम कार्ड खरीदते हैं तो भी आपसे आधार कार्ड को एक जरूरी दस्तावेज के रूप में मांगा जाता है।
हालांकि, कई बार अक्सर ऐसे मामले सामने निकलकर आते रहते हैं, जहां कोई दूसरा व्यक्ति किसी और के आधार कार्ड पर सिम कार्ड ले लेता है। किसी दूसरे व्यक्ति के आधार कार्ड पर लिए गए सिम कार्ड का गलत कामों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे भविष्य में जिस व्यक्ति के आधार कार्ड पर सिम कार्ड को लिया गया है उसे कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
2 of 5
how many sim card active on my aadhaar
- फोटो : FREEPIK
इस कारण आपको इस बारे में पता होना जरूरी है कि कहीं कोई दूसरा व्यक्ति आपके आधार कार्ड पर तो सिम कार्ड को खरीदकर उसका इस्तेमाल नहीं कर रहा? इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इस बारे में पता कर सकते हैं कि आपके आधार कार्ड पर कुल कितने सिम कार्ड एक्टिव हैं।
how many sim card active on my aadhaar
- फोटो : FREEPIK
आपके आधार कार्ड पर कितने सिम कार्ड का उपयोग किया जा रहा है इस बारे में पता करने के लिए आपको सबसे पहले इस वेबसाइट https://tafcop.sancharsaathi.gov.in/telecomUser/ पर विजिट करना है। वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
how many sim card active on my aadhaar
- फोटो : FREEPIK
मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद आपको नीचे बॉक्स में कैप्चा कोड दर्ज करके वैलिडेट कैप्चा के बटन पर क्लिक करना है। यह करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा उसे दर्ज करके लॉगिन करें।
how many sim card active on my aadhaar
- फोटो : FREEPIK
यह करने के बाद स्क्रीन पर वह सभी नंबर दिख जाएंगे, जो आपके आधार कार्ड पर एक्टिव हैं। अगर आप यहां कोई ऐसा नंबर देखते हैं, जिसे आपकी बिना जानकारी के एक्टिव किया गया है तो आप संबंधित टेलीकॉम कंपनी के ग्राहक सेवा अधिकारी से बात करके उस नंबर को ब्लॉक करवा सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।