Ayushman Card Benefits: अगर आप किसी सरकारी योजना से जुड़ते हैं तो आपको कई तरह के लाभ दिए जाते हैं। जैसे- किसी योजना में सब्सिडी दी जाती है तो किसी योजना में कोई सामान दिया जाता है। जबकि, कई योजनाओं में लाभार्थियों को आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। इसी तरह एक योजना है आयुष्मान भारत योजना। इस योजना को भारत सरकार चलाती है और इस योजना के अंतर्गत जो लोग पात्र होते हैं उनके पहले आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पताल में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। इसका पूरा खर्च सरकार उठाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आप पात्र हैं या नहीं। तो चलिए जानते हैं योजना की क्या पात्रता सूची है...
ABY: क्या आपका बन पाएगा आयुष्मान कार्ड? ऐसे चेक करें पात्रता सूची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये लोग पात्र हैं
भारत सरकार की इस आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कौन लोग पात्र हैं और कौन नहीं। इसके लिए एक पात्रता सूची है जो लोग इस सूची में होते हैं उन्हें योजना का लाभ मिल सकता है। इसलिए आप नीचें दी गई पात्रता सूची देख सकते हैं और जान सकते हैं कि कौन पात्र है...
- जो लोग दिहाड़ी मजदूरी करते हैं
- जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
- जो लोग निराश्रित या फिर आदिवासी हैं
- जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
- जिसके परिवार में कोई दिव्यांग है आदि ये लोग पात्र होते हैं
- जो लोग अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं।
आवेदन ऐसे कर सकते हैं:-
स्टेप 1
- अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं तो फिर आप आवेदन कर सकते हैं
- आपको इसके लिए सबसे पहले अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
- यहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना होता है और अपने दस्तावेज देने होते हैं
स्टेप 2
- यहां पर आपके दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है
- साथ ही आपकी पात्रता भी यहां पर चेक होती है
- इसके बाद जब सब कुछ सही पाया जाता है तो आपका आवेदन हो जाता है
- इसके कुछ समय बाद आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।