फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

e-Shram Card: जानें किन लोगों के खाते में आने वाले हैं ई-श्रम कार्ड की अगली किस्त के पैसे, ऐसे कर पाएंगे चेक

Mon, 21 Feb 2022 08:52 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 21 Feb 2022 08:52 AM IST
विज्ञापन
how to check e shram card money in your bank account utility news in hindi
ई-श्रम कार्ड के फायदे - फोटो : istock

केंद्र और राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर कई कल्याणकारी और लाभकारी योजनाएं चलाते हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य जरूरतमंद और गरीबी तबके के लोगों को लाभ पहुंचाना होता है। आज भी हमारे देश में काफी संख्या में लोग गरीब तबके के नीचे गुजर-बसर कर रहे हैं। ऐसे में इन लोगों को मदद की जरूरत होती है। इसलिए सरकार समय-समय पर कई योजनाएं चलाती हैं, जिनमें आर्थिक लाभ से लेकर स्वास्थ्य योजनाएं तक शामिल होती हैं। ऐसी ही एक योजना केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही है, और वो है ई-श्रम कार्ड योजना। इसमें असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को आर्थिक लाभ के अलावा कई अन्य तरह के लाभ देने की कोशिश की जा रही है। वहीं, सरकार इन कार्डधारकों के खाते में पहली किस्त भेज चुकी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूसरी किस्त किन लोगों को मिलेगी? शायद नहीं, तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

how to check e shram card money in your bank account utility news in hindi
ई-श्रम कार्ड के फायदे - फोटो : istock

इन लोगों के खाते में आएं हैं पहली किस्त के पैसे

  • वहीं, अगर बात पहली किस्त के पैसों की करें, तो सरकार द्वारा ई-श्रम कार्डधारकों के बैंक खाते में एक-एक हजार रुपये की पहली किस्त भेजी गई थी। इस किस्त का लाभ उन्हीं कार्डधारकों को मिला है, जिन्होंने ई-श्रम पोर्टल पर 31 दिसंबर से पहले अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था।
how to check e shram card money in your bank account utility news in hindi
ई-श्रम कार्ड के फायदे - फोटो : istock

किन लोगों को मिलेंगे अगली किस्त के पैसे?

  • उत्तर प्रदेश सरकार पहले ही एलान कर चुकी है कि ई-श्रम कार्ड योजना के अंगर्गत वो श्रमिकों के बैंक खाते में हर महीने 500 रुपये भेजेगी। लेकिन योजना के मुताबिक, इसका लाभ उन्हीं श्रमिकों को मिलेगा, जिन्होंने अब तक श्रम विभाग की किसी भी योजना का लाभ नहीं लिया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to check e shram card money in your bank account utility news in hindi
ई-श्रम कार्ड के फायदे - फोटो : istock

नहीं बनवाया कार्ड, तो ऐसे बनवाएं

  • अगर आपने अब तक अपना ई-श्रम कार्ड नहीं बनवाया है, तो आप अपने नजदीकी लोक सेवा केंद्र, सीएससी या डाकघर में जाकर इस कार्ड के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके अलावा आप खुद ई-श्रम विभाग के आधिकारिक पोर्टल eshram.gov.in पर जाकर भी खुद का रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
विज्ञापन
how to check e shram card money in your bank account utility news in hindi
ई-श्रम कार्ड के फायदे - फोटो : istock

किस्त मिली या नहीं? ऐसे करें चेक:-

पहला तरीका

  • अगर आपको अब तक ये नहीं पता कि आपके बैंक खाते में ई-श्रम कार्ड योजना के अंतर्गत मिली पहली किस्त पहुंची है या नहीं। तो आप अपने नजदीकी एटीएम जाकर इसे जान सकते हैं। आपको एटीएम मशीन से मिनी बैंक स्टेटमेंट निकालनी है, जिसमें आपको पता लग जाएगा कि खाते में पैसे आए हैं या नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed