भारतीय रेलवे को देश की लाइफ लाइन कहा जाता है। रोजाना इससे करोड़ों लोग सफर करते हैं। वहीं कोरोना काल में रेल की कई सुविधाओं को सीमित कर दिया गया था। इसके चलते लोगों को परेशानी तो हुई ही थी, साथ में रेलवे पर भी इसका बड़ा प्रभाव पड़ा था। इस दौरान रेलवे की कमाई पर भारी असर हुआ था, जिसको वापस पटरी पर लाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रेलवे ने एक नया फैसला लिया है, जिससे रेलवे की इनकम बढ़ोतरी के साथ यात्रियों को भी लाभ मिल सकेगा। दरअसल, रेलवे ने गरीब रथ के डिब्बों को चेंज करने की प्लानिंग कर ली है। इससे पहले भी रेलवे ने हाल ही में डोर टू डोर पार्सल डिलिवरी का भी प्लान बनाया है, जिसे जल्द ही शुरू किया जाएगा। नई प्लानिंग के तहत गरीब रथ के डिब्बे सामान्य इकोनॉमी 3 टायर एसी के रूप में बदले जाएंगे।
{"_id":"6211ff86f3a80451be454827","slug":"indian-railways-news-economy-3-tier-ac-coaches-will-be-installed-in-garib-rath-trains","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indian Railways: गरीब रथ ट्रेनों में होने जा रहा है बड़ा बदलाव, रेलवे की इनकम के साथ बढ़ेगी यात्रियों की सुविधा","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Indian Railways: गरीब रथ ट्रेनों में होने जा रहा है बड़ा बदलाव, रेलवे की इनकम के साथ बढ़ेगी यात्रियों की सुविधा
Sun, 20 Feb 2022 06:27 PM IST
ज्योति मेहरा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Sun, 20 Feb 2022 06:27 PM IST
विज्ञापन
गरीब रथ ट्रेनों में लगाए जाएंगे इकोनॉमी 3 टायर एसी कोच
- फोटो : i stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरीब रथ ट्रेनों में लगाए जाएंगे इकोनॉमी 3 टायर एसी कोच
- फोटो : istock
- इनकम को बढ़ाने के उद्देश्य से इस ट्रेन में ऐसे इकोनॉमी 3 टायर एसी के कोच लगाए जाएंगे, जिससे यात्रा के दौरान झटके कम लगे और दुर्घटना की स्थिति में किसी प्रकार के जान-माल का नुकसान कम हो।
गरीब रथ ट्रेनों में लगाए जाएंगे इकोनॉमी 3 टायर एसी कोच
- फोटो : istock
- जानकारी के मुताबिक गरीब रथ में 12 से 16 कोच लगाए जाएंगे, जिसके लिए 150 इस तरह के इकोनॉमी 3 टियर एसी कोच बनकर तैयार है। ट्रेनों में कोच को लगाने का काम शुरू भी हो चुका है। 3 टायर एसी कोच में सामान्य रूप से 72 बर्थ होते है लेकिन, गरीब रथ के 3 टियर एसी कोच में ये संख्या 83 होगी। साथ ही यात्रियों को सोने में किसी तरह की परेशानी भी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
गरीब रथ ट्रेनों में लगाए जाएंगे इकोनॉमी 3 टायर एसी कोच
- फोटो : istock
- खास बात ये है कि गरीब रथ ट्रेन में एसी 3 टियर कोच में यात्रियों की सुविधा के लिए पर्सनल लाइट, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, एसी वेंट्स, USB प्वाइंट और ऊपर चढ़ने के लिए बेहतर सीढ़ी लगा रहा है।
विज्ञापन
गरीब रथ ट्रेनों में लगाए जाएंगे इकोनॉमी 3 टायर एसी कोच
- फोटो : i stock
- बतौर रेल मंत्री गरीब रथ ट्रेन की शुरुआत लालू यादव ने की थी। इस ट्रेन को चलाने का उद्देश्य ये था, कि देश का मध्यम और गरीब वर्ग भी एसी ट्रेन में यात्रा का लुत्फ उठा सकें। वहीं अब रेलवे इस ट्रेन में बड़े बदलाव करने की तैयारी कर रही है, जिससे रेलवे की इनकम में बढ़ोतरी होगी। फिलहाल 26 गरीब रथ ट्रेन चलाई जा रही हैं।