फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ई-श्रम कार्डधारक ध्यान दें: आने वाले हैं आपके खाते में दूसरी किस्त के पैसे, इन तीन तरीकों से कर सकते हैं चेक

Thu, 28 Apr 2022 09:47 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 28 Apr 2022 09:47 AM IST
विज्ञापन
how to check e shram card 2nd installment in your bank account utility news in hindi
ई-श्रम कार्ड की किस्त कैसे चेक करें - फोटो : istock

देश में चलने वाली कई ऐसी योजनाएं हैं जिनका लाभ काफी संख्या में गरीब वर्ग के लोग या जरूरतमंद लोग उठा रहे हैं। सरकार का इन योजनाओं को चलाने के पीछे का उद्धेश्य होता है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों तक मदद पहुंच पाए, जिसके कई तरीके होते हैं। इसमें स्वास्थ्य, रोजगार, मुफ्त राशन, बीमा कवर, पेंशन योजनाएं आदि शामिल होती हैं। जैसे इन दिनों देश में ई-श्रम कार्ड योजना की काफी चर्चा है। अब तक काफी बड़ी संख्या में लोग इस योजना के लिए पंजीकरण करवा चुके हैं। वहीं, इसकी पहली किस्त आने के बाद अब कार्डधारकों को दूसरी किस्त आने का इंतजार है। ऐसे में जब आपकी किस्त आ जाएगी, तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि आप इसे चेक कैसे कर पाएंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप किन तरीकों से ये जान सकते हैं कि आपके बैंक खाते में दूसरी किस्त के पैसे आए हैं या नहीं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

how to check e shram card 2nd installment in your bank account utility news in hindi
ई-श्रम कार्ड की किस्त कैसे चेक करें - फोटो : istock

इन तरीकों से स्टेटस चेक कर सकते हैं:-

पहला तरीका

  • आपके खाते में किस्त के पैसे आएं हैं या नहीं, आप इसे मैसेज के जरिए भी जान सकते हैं। दरअसल, खाते से लिंक मोबाइल नंबर पर पैसे आने पर आपको मैसेज आता है। इसलिए मैसेज चेक करते रहें।
how to check e shram card 2nd installment in your bank account utility news in hindi
ई-श्रम कार्ड की किस्त कैसे चेक करें - फोटो : istock

दूसरा तरीका

  • अगर आपके पास किसी कारण से मैसेज नहीं आया है, तो आप अपनी बैंक पासबुक के जरिए भी जान सकते हैं कि आपके खाते में पैसे आए हैं या नहीं। इसके लिए आपको अपनी पासबुक को बैंक लेकर जाना है और इसमें एंट्री करवानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to check e shram card 2nd installment in your bank account utility news in hindi
ई-श्रम कार्ड की किस्त कैसे चेक करें - फोटो : Pixabay

तीसरा तरीका

  • आप अपने नजदीकी एटीएम में जाकर भी अपने डेबिट कार्ड की मदद से जान सकते हैं कि आपके खाते में पैसे आए हैं या नहीं। इसके अलावा आप अपने बैंकिंग एप के जरिए भी किस्त चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
how to check e shram card 2nd installment in your bank account utility news in hindi
ई-श्रम कार्ड की किस्त कैसे चेक करें - फोटो : istock

दूसरी किस्त कब आएगी?

  • ई-श्रम कार्डधारकों को पहली किस्त के 500 रुपये मिल चुके हैं। वहीं, अब उन्हें दूसरी किस्त का बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आपके खाते में दूसरी किस्त के पैसे अप्रैल महीने में या मई महीने के पहले हफ्ते में आ सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed