फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ABY: अगर आप भी चाहते हैं पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज, तो ऐसे चेक करें अपनी पात्रता

Wed, 08 Mar 2023 10:21 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 08 Mar 2023 10:21 AM IST
विज्ञापन
How to check Ayushman Card Eligibility For Online Apply
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक करें? - फोटो : Amar Ujala

Check Ayushman Card Eligibility: हर साल सरकार द्वारा कई नई योजनाओं को लाया जाता है, तो कई पुरानी योजनाओं को और बेहतर करने की तरफ कदम बढ़ाया जाता है। मौजूदा समय में अलग-अलग वर्गों के लिए कई तरह की योजनाएं चल रही हैं। इनमें से एक योजना है आयुष्मान भारत योजना जिसका नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो चुका है। इस योजना के अंतर्गत जो लोग पात्र होते हैं उनका मुफ्त में पांच लाख रुपये तक का इलाज किया जाता है। इसके लिए आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर सूचीबद्ध अस्पताल में जाकर आप ये सुविधा ले सकते हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि क्या आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं, तो आप ये घर बैठे ही ऑनलाइन तरीके से जान सकते हैं। तो चलिए इसका तरीका जनते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

How to check Ayushman Card Eligibility For Online Apply
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक करें? - फोटो : istock

ऑनलाइन पात्रता चेक करने का ये है तरीका:-

स्टेप 1

  • आप भी अगर घर बैठे ही ये जानना चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं, तो इसके लिए आपको पीएम जन आरोग्य योजना की आधिकारिक वेबसाइट mera.pmjay.gov.in पर जाना होगा
  • यहां पर आपको अपना 10 अंकों का एक्टिव मोबाइल नंबर दर्ज करना है
How to check Ayushman Card Eligibility For Online Apply
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक करें? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद आपको स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड नजर आएगा
  • इस कैप्चा कोड को यहां देखकर भर दें
  • फिर आपको जनरेट ओटीपी वाला विकल्प देखना है और इस पर क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन
How to check Ayushman Card Eligibility For Online Apply
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक करें? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • जनरेट ओटीपी वाले विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा
  • मोबाइल पर आए हुए ओटीपी को यहां दर्ज कर दें
  • इसके बाद आपको पहले अपना प्रांत चुनना है और फिर अपना जिला भी चुन लें
विज्ञापन
How to check Ayushman Card Eligibility For Online Apply
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक करें? - फोटो : istock

स्टेप 4

  • फिर आपको अपना और पिता के नाम के अलावा यहां पर वो सभी जानकारियां सही-सही देनी हैं, जो मांगी गई हैं
  • ये प्रक्रिया करने के बाद आप जान सकते हैं कि आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं और अगर आप पात्र हैं, तो फिर आप अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed