भारत में गरीब और निम्न मध्यम वर्ग से जुड़े लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या होने पर कई तरह की आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पैसों के अभाव में कई बार गरीब लोग अपना ठीक ढंग से इलाज नहीं करा पाते हैं। इसी समस्या को दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने साल 2018 में आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के जरिए सरकार जरूरतमंद परिवारों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान कर रही है। इस योजना के शुरू होने के बाद से देश में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को काफी राहत मिल रही है। किसी प्रकार की गंभीर बीमारी होने पर लोग अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज योजना से रजिस्टर्ड अस्पतालों में करा पा रहे हैं। योजना के तहत आप गंभीर बीमारियों का इलाज सरकारी और निजी अस्पतालों में करा सकते हैं।
ABY: आप किन अस्पतालों में करा सकते हैं आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज? जानिए यहां
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 01 Jun 2025 07:30 PM IST
सार
कई लोग सवाल करते हैं कि इस बारे में कैसे पता करें कि हमारे क्षेत्र में आयुष्मान कार्ड से किन-किन अस्पतालों में हम अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं? इस खबर के जरिए आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन