जून का महीना चल रहा है देशभर के विभिन्न इलाकों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। हालांकि, कई बार गर्मी इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि पंखा और कूलर चलाने के बाद भी राहत नहीं मिलती है। इस कारण गर्मी के मौसम में एसी की मांग काफी तेजी से बढ़ जाती है। हालांकि, एसी का इस्तेमाल करने पर वह भारी मात्रा में बिजली की खपत करता है। इससे हर महीने बिजली का बिल काफी ज्यादा आता है। इसी कड़ी में आज हम आपको सोलर एसी के बारे में बताने जा रहे हैं। कई लोग इन दिनों अपने घरों में सोलर एसी को लगवा रहे हैं। सोलर एसी सौर ऊर्जा का उपयोग करके कमरे को ठंडा करने का काम करता है। सोलर एसी में सोलर पैनल, इन्वर्टर, बैटरी और हाई-एफिशिएंसी एसी यूनिट का इस्तेमाल किया जाता है। इस एसी का इस्तेमाल करने पर बिजली की खपत में काफी कमी आती है।
Solar AC: क्या है सोलर एसी? जिसका उपयोग करने पर नहीं होती है बिजली की खपत, नॉर्मल एसी से कितनी ज्यादा है कीमत
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 01 Jun 2025 05:25 PM IST
सार
Solar Ac: सोलर एसी सौर ऊर्जा का उपयोग करके कमरे को ठंडा करने का काम करता है। सोलर एसी में सोलर पैनल, इन्वर्टर, बैटरी और हाई-एफिशिएंसी एसी यूनिट का इस्तेमाल किया जाता है। इस एसी का इस्तेमाल करने पर बिजली की खपत में काफी कमी आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन