Aadhaar Card history: जब भी आप कोई गैर-सरकारी या सरकारी काम करवाने जाते हैं, तो आपको आधार कार्ड की जरूरत पड़ ही जाती है। अगर यूं कहा जाए कि आज के समय में ये सबसे ज्यादा जरूरी दस्तावेज है, तो शायद इसमें कुछ गलत न हो? एक सिम कार्ड लेना हो या फिर बैंक में खाता खुलवाना हो। लगभग हर एक काम के लिए आधार कार्ड जरूरी नजर आता है। ऐसे में आपकी जिम्मेदारी बनती है कि ये जाना जाए कि आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल तो नहीं हो रहा है या फिर पहले किया गया है। आप ये जान सकते हैं अपने आधार कार्ड की हिस्ट्री चेक करके। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"64e08d985d6ed613a2048737","slug":"how-to-check-aadhaar-history-check-process-2023-08-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान: कहीं आपके आधार कार्ड का तो नहीं हो रहा गलत इस्तेमाल, ऐसे लगाएं मिनटों में पता","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
सावधान: कहीं आपके आधार कार्ड का तो नहीं हो रहा गलत इस्तेमाल, ऐसे लगाएं मिनटों में पता
Sat, 19 Aug 2023 03:11 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 19 Aug 2023 03:11 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड की हिस्ट्री चेक करने का तरीका
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार कार्ड की हिस्ट्री चेक करने का तरीका
- फोटो : istock
आधार कार्ड की हिस्ट्री चेक करने का तरीका ये रहा:-
स्टेप 1
- आप भी अगर ये जानना चाहते हैं कि कभी कहीं आपके आधार का गलत इस्तेमाल तो नहीं हुआ है या हो रहा है
- इसके लिए आप आधार की हिस्ट्री चेक कर सकते हैं
- ऐसे में आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना है
आधार कार्ड की हिस्ट्री चेक करने का तरीका
- फोटो : istock
स्टेप 2
- वेबसाइट पर जाने के बाद आपको 'माय आधार' का विकल्प मिलेगा
- आपको इस वाले विकल्प पर क्लिक करना है
- फिर आपको नजर आ रहे 'आधार प्रमाणीकरण इतिहास' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड की हिस्ट्री चेक करने का तरीका
- फोटो : Istock
स्टेप 3
- इसके बाद आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है
- फिर आपको स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को भरना है
- अब आपको 'ओटीपी सत्यापन' वाला विकल्प नजर आएगा, जिसे चुन लें
विज्ञापन
आधार कार्ड की हिस्ट्री चेक करने का तरीका
- फोटो : istock
स्टेप 4
- फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज करें
- इसके बाद आपके सामने एक टैब खुलेगा, जहां आपको वो तारीख दर्ज करनी है जिस दिन की आप हिस्ट्री चेक करना चाहते हैं
- ऐसा करने के बाद आप जान पाएंगे कि आपके आधार कार्ड का कहां-कहां गलत इस्तेमाल हुआ है।