Check Fake or Real Aadhaar Card: आप दुकान पर सिम कार्ड लेने जाएं या फिर बैंक में खाता खुलवाने आदि। आपको इन कामों के लिए आधार कार्ड चाहिए होता है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा लोगों को आधार कार्ड जारी किए जाते हैं। इनमें कार्डधारक की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारी होती है और इसके अलावा हर एक कार्ड में 12 अंकों का एक यूनिक नंबर भी होता है। इन सबके बीच कुछ लोग चंद पैसों के लिए लोगों के नकली आधार कार्ड बनाने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि कहीं आपका आधार कार्ड नकली तो नहीं है। तो चलिए एक ऐसा तरीका जानते हैं जिससे आप घर बैठे ही इसका पता लगा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस तरीके के बारे में जान सकते हैं, जो असली और नकली आधार कार्ड में अंतर बता सकता है...
{"_id":"64256148288ce604d109967e","slug":"how-to-check-aadhaar-card-is-original-or-fake-know-aadhaar-identification-process-2023-03-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जान लें काम की बात: असली-नकली आधार कार्ड में फर्क करना जरूरी, वरना अटक सकते हैं कई काम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
जान लें काम की बात: असली-नकली आधार कार्ड में फर्क करना जरूरी, वरना अटक सकते हैं कई काम
Thu, 30 Mar 2023 03:47 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 30 Mar 2023 03:47 PM IST
विज्ञापन
असली और नकली आधार कार्ड का कैसे पता लगाएं?
- फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard
Trending Videos
असली और नकली आधार कार्ड का कैसे पता लगाएं?
- फोटो : istock
असली है आधार या फिर नकली, ऐसे लगा सकते हैं पता:-
स्टेप 1
- अगर आपको भी ये जानना है कि आपका आधार कार्ड असली है या फिर नकली, तो आप इसका पता मिनटों में लगा सकते हैं
- इसके लिए आपको पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट www.uidai.gov.in पर जाना होगा या फिर आप इस आधिकारिक resident.uidai.gov.in/verify लिंक पर जा सकते हैं
असली और नकली आधार कार्ड का कैसे पता लगाएं?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- इस लिंक पर क्लिक करने के बाद यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट खुल जाएगी
- आपको यहां पर 'माय आधार' वाले सेक्शन में जाना है
- फिर आपको इस सेक्शन में जाने के बाद 'आधार वेरिफाई' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
असली और नकली आधार कार्ड का कैसे पता लगाएं?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- इसके बाद आपको 'आधार नंबर' पर क्लिक करना है
- अब आपको सामने खुले बॉक्स में अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है
- फिर आखिर में आपको 'वेरिफाई' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
विज्ञापन
असली और नकली आधार कार्ड का कैसे पता लगाएं?
- फोटो : istock
स्टेप 4
- अब आपके सामने स्क्रीन पर आपके आधार कार्ड का स्टेटस आ जाएगा
- अगर स्क्रीन पर ऑपरेशनल लिखा हुआ आया है, तो यानी आपका आधार नंबर मौजूद है
- वहीं, अगर आधार कार्ड नकली होगा, तो यहां इनवैलिड आधार नंबर लिखा आएगा।