फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Address: आधार में एड्रेस अपडेट करवाने के लिए न हों परेशान, एक क्लिक में यहां जानें कैसे होगा

Sat, 03 May 2025 06:53 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 03 May 2025 06:53 PM IST
सार

Aadhaar Main Address Kaise Update Karein: अगर आपने अपना घर बदला है और आपको भी अपने आधार में अपना नया एड्रेस अपडेट करवाना है तो इसका तरीका बेहद आसान है। इसके लिए आपको आधार सेवा केंद्र जाना होता है।

विज्ञापन
how to change your aadhaar card address kaise update karwayin
आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट कैसे होगा? - फोटो : Amar Ujala

Aadhaar Card Address Change Process In Hindi: कई तरह के सरकारी और गैर-सरकारी दस्तावेज ऐसे हैं जो अगर पास में न हों या गुम जाएं तो फिर बड़ी दिक्कत हो सकती है। इसलिए इनको संभालकर रखना जरूरी हो जाता है। जैसे, आधार कार्ड को ही ले लीजिए। ये दस्तावेज बेहद जरूरी दस्तावेज की सूची में आता है। इसमें कार्डधारक का नाम, एड्रेस, जन्मतिथि जैसी जानकारियों के अलावा बायोमेट्रिक जानकारी भी होती हैं।



वहीं, कई बार नाम, जन्मतिथि या कई बार तो एड्रेस भी अपडेट करवाना पड़ता है और खासतौर पर तब जब लोग अपना घर बदल देते हैं। जैसे, कोई किराए के मकान से अपने मकान में चला जाए या फिर कोई एक घर बेचकर दूसरे घर में रहने चले जाए आदि। ऐसे में अगर आपको भी अपने आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट करवाना है तो आप ये कर सकते हैं। इसका तरीका आप यहां जान सकते हैं...

Trending Videos
how to change your aadhaar card address kaise update karwayin
आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट कैसे होगा? - फोटो : Adobe Stock

आधार कार्ड में एड्रेस ऐसे अपडेट होता है:-

पहला स्टेप

  • अगर आपको भी अपने आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट करवाना है तो आप करवा सकते हैं
  • इसके लिए आधार कार्डधारक को सबसे पहले अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र का पता करना है और फिर वहां जाना है
  • ध्यान रहे अपना आधार कार्ड और एड्रेस प्रूफ लेकर जरूर जाएं, संबंधित अधिकारी आपसे ये मांगते हैं
how to change your aadhaar card address kaise update karwayin
आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट कैसे होगा? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा स्टेप

  • केंद्र पर जाकर आपको यहां से अपॉइंटमेंट लेनी है और फिर अपनी बारी का इंतजार करना है
  • इस दौरान आप करेक्शन फॉर्म जरूर ले लें क्योंकि इस फॉर्म से ही आपका पता अपडेट होगा
  • इस फॉर्म को आपको भर लेना है जिसमें आपको सबसे पहले अपना नाम भरना है
  • इसके बाद इस फॉर्म में आपको बाकी जानकारी जैसे, आधार नंबर, मोबाइल नंबर हस्ताक्षर आदि करने हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
how to change your aadhaar card address kaise update karwayin
आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट कैसे होगा? - फोटो : Adobe Stock

तीसरा स्टेप

  • ध्यान रहे करेक्शन फॉर्म में आपको अपना वो नया पता भी भरना है जो आपको आधार में अपडेट करवाना है
  • इसके बाद इस फॉर्म के साथ संबंधित दस्तावेज यानी नए घर का प्रूफ (एड्रेस फ्रूफ की कॉपी लगाएं)
  • दस्तावेज में आप बिजली का बिल, पानी का बिल आदि दस्तावेज लगा सकते हैं
  • अब आपको अपनी बारी का इंतजार करना है और जब अधिकारी बुलाएं तो उनके पास जाएं
विज्ञापन
how to change your aadhaar card address kaise update karwayin
आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट कैसे होगा? - फोटो : Adobe Stock

चौथा स्टेप

  • इसके बाद अधिकारी आपसे फॉर्म लेते हैं और आपकी जानकारी को सिस्टम से मैच करते हैं
  • फिर आपके बायोमेट्रिक लिए जाते हैं और उन्हें वेरिफाई किया जाता है
  • साथ ही अधिकारी आपके दस्तावेजों को भी जांचते हैं
  • जांच सही पाए जाने के बाद आपके आधार में नया पता अपडेट कर दिया जाता है, जो कुछ दिनों के भीतर अपडेट हो जाता है
  • आखिर में अधिकारी आपसे तय शुल्क लेता है और आपक एक स्लिप देता है जिसे संभालकर रखें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed