Indian Railways: अक्सर ऐसा होता है कि ज्यादातर लोग पहले ही ट्रेन का टिकट बुक कर लते हैं। हालांकि, कभी-कभी ऐसा होता है कि किसी वजह से अचानक उन्हें अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ती है। ऐसे में अगर कोई परिवार का अन्य सदस्य जाना चाहता है, तो भारतीय रेलवे की एक खास सुविधा से आपका काम हो सकता है। इसके तहत यात्री अपने कन्फर्म टिकट पर नाम बदलकर किसी अन्य वक्ति यात्रा का मौक दे सकता है।
Indian Railways: क्या ट्रेन टिकट में बदलना चाहते हैं यात्री का नाम? इन आसान टिप्स से तुरंत हो जाएगा काम
Indian Railways: रेलवे यह सुविधा सिर्फ कन्फर्म टिकट पर ही प्रदान करता है। वेटिंग लिस्ट (WL) या RAC टिकट पर नाम बदलने की इजाजत नहीं है। खास बात यह है कि नजदीकी रिश्तेदारों जैसे माता-पिता, पति-पत्नी, भाई-बहन या बेटे-बेटी के नाम पर ही ट्रांसफर हो सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन टिकटों में नहीं मिलती है सुविधा
रेलवे यह सुविधा सिर्फ कन्फर्म टिकट पर ही प्रदान करता है। वेटिंग लिस्ट (WL) या RAC टिकट पर नाम बदलने की इजाजत नहीं है। खास बात यह है कि नजदीकी रिश्तेदारों जैसे माता-पिता, पति-पत्नी, भाई-बहन या बेटे-बेटी के नाम पर ही ट्रांसफर हो सकता है। इसके साथ ही ट्रेन के खुलने से कम से कम 24 घंटे पहले पूरी करनी होती है और एक टिकट पर सिर्फ एक बार ही नाम बदल सकते हैं।
भारतीय रेलवे का नियम
हालांकि, टिकट पर नाम बदलने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है। इसके लिए आपको रेलवे के रिजर्वेशन काउंटर पर जाना होगा। आप ऑनलाइन बुक किए टिकट का प्रिंटआउट लेकर काउंटर पर जाएं।
Inverter Safety Tips: क्या इस्तेमाल नहीं होने पर इनवर्टर को बंद कर देना चाहिए? जानिए सही जवाब
वहां पर आपको नाम बदलने के लिए फॉर्म मिलेगा। इसमें आपको टिकट की जानकारी और नए यात्री का डिटेल भरना होगी। इसके अलावा मूल यात्री और नए यात्री दोनों के पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी देने होंगे। सभी दस्तावेज जमा करने के बाद रेलवे कर्मचारी आपके टिकट पर नया नाम अपडेट कर देगा। फिर आपको उसकी रिसीविंग या नया टिकट मिल जाएगा।
PM Kisan Yojana: करवा ली ई-केवाईसी और भू-सत्यापन तो भी अटक सकती है 21वीं किस्त, किसान यहां जानें कारण
यह सुविधा खासतौर पर उन हालात में काम आती है, जब किसी को अपनी यात्रा अचानक रद्द करनी पड़ती है और परिवार के किसी सदस्य को भेजना हो। इससे टिकट रद्द करने की झंझट भी नहीं होता है और पैसे भी बच जाते हैं। हालांकि, जरूरी है आप समय पर काउंटर पहुंचें और साथी सभी दस्तावेज पूरे रखें, जिससे नाम बदलने की प्रक्रिया में कोई परेशानी न हो।