फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pan Card Photo Change: पैन कार्ड की धुंधली फोटो को चाहते हैं बदलना, तो घर बैठे ऐसे बदलवा सकते हैं इसे, ये रहा तरीका

Fri, 04 Feb 2022 10:03 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 04 Feb 2022 10:03 AM IST
विज्ञापन
how to change pan card photo online utility news in hindi
घर बैठे बदलें पैन कार्ड की फोटो - फोटो : amar ujala

हमारे पास मौजूद सभी दस्तावेज अपनी-अपनी जगह पर बेहद जरूरी हैं। इनका हमें कभी भी कहीं भी काम पड़ ही जाता है। आधार कार्ड से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस तक, ये सभी दस्तावेज हमारे काम आते हैं। ऐसा ही एक दस्तावेज है हमारा पैन कार्ड। बैंक में खाता खुलवाना हो, किसी तरह का कोई लोन लेना हो, अपना सिविल स्कोर जानना हो या फिर कोई वित्तीय लेनदेन करना हो आदि। इन सभी कामों के लिए पैन कार्ड का पास में होना जरूरी है। वहीं, इसमें एक 10 अंकों का यूनिक नंबर होता है। लेकिन इन सबके बीच कई बार देखने में आता है कि लोग अपने पैन कार्ड की धुंधली फोटो से काफी परेशान होते हैं, और वो इसे बदलवाना तो चाहते हैं लेकिन उन्हें इसके बारे में कुछ पता नहीं होता है। अगर आप भी धुंधली फोटो से परेशान हैं, तो चलिए हम आपको इसे बदलवाने के तरीके के बारे में बताते हैं।

how to change pan card photo online utility news in hindi
घर बैठे बदलें पैन कार्ड की फोटो - फोटो : pixabay

ऐसे बदलवा सकते हैं फोटो:-

स्टेप 1

  • आपको अपने पैन कार्ड की फोटो बदलवाने के लिए एनडीएलएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, और यहां पर एप्लीकेशन टाइप में जाकर पैन में बदलाव के विकल्प को चुनना है।
how to change pan card photo online utility news in hindi
घर बैठे बदलें पैन कार्ड की फोटो - फोटो : istock

स्टेप 2

  • फिर यहां करेक्शन और चेजेंस वाले विकल्प को चुनें। अब आपको अपनी सारी जानकारी भरनी है और कैप्चा कोड भरकर सबमिट कर दें। इसके बाद आपको केवाईसी करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to change pan card photo online utility news in hindi
घर बैठे बदलें पैन कार्ड की फोटो - फोटो : istock

स्टेप 3

  • अब फोटो मिस मैच वाला विकल्प चुनें और मांगी गई जानकारियां भरें। फिर एक आईडी प्रूफ जमा कर दें और डिक्लेरेशन के बटन पर क्लिक करें।
विज्ञापन
how to change pan card photo online utility news in hindi
घर बैठे बदलें पैन कार्ड की फोटो - फोटो : Amar Ujala

स्टेप 4

  • फिर आपको फोटो बदलने की फीस 101 रुपये ऑनलाइन भरनी होगी। अब आपको 15 नंबर का एक्नॉलेजमेंट नंबर मिलेगा, जिसका प्रिंट आउट निकाल लें और इनकम टैक्स पैन सर्विसेज यूनिट को भेज दें। इसके बाद आपके पैन कार्ड की धुंधली फोटो बदल जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed