हम 21वीं सदी में हैं, और हर एक चीज डिजिटल की तरफ बढ़ रही है। जैसे- आज के समय में लोग पैसे भी ऑनलाइन ट्रांसफर कर देते हैं। मतलब पहले लोगों को बैंक में लाइन लगानी पड़ती थी और तब कहीं किसी को पैसे भेज पाते थे। वहीं, इस बीच कई तरह की दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता था। लेकिन अब सबकुछ बदल चुका है और लोग ऑनलाइन की तरफ बढ़ चुके हैं। बैंक खाता हो या फिर यूपीआई, इन दोनों तरीकों से ही लोग पैसे ट्रांसफर कर पाते हैं। हालांकि, ऑनलाइन तरीके से पैसे भेजने से जहां सुविधा बड़ी है, तो वहीं, कई बार ऑनलाइन पैसे भेजते समय जाने-अनजाने कुछ गलतियां हो जाती हैं। ऐसे में आपको आर्थिक रूप से नुकसान हो सकता है। वहीं, गलत बैंक खाते में पैसे जाने का डर बना रहता है। इसलिए इन गलतियों को ध्यान देना पड़ता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के समय आपको कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए। चलिए जानते हैं इनके बारे में...
{"_id":"61fbc68b242653174767fc3a","slug":"online-money-transfer-tips-how-safe-is-online-money-transfer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Online Money Transfer Tips: ऑनलाइन पैसे भेजते समय रखें इन चार बातों का ध्यान, आपकी एक गलती से जा सकते हैं गलत खाते में पैसे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Online Money Transfer Tips: ऑनलाइन पैसे भेजते समय रखें इन चार बातों का ध्यान, आपकी एक गलती से जा सकते हैं गलत खाते में पैसे
Thu, 03 Feb 2022 05:47 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 03 Feb 2022 05:47 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करते समय न करें ये गलतियां
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करते समय न करें ये गलतियां
- फोटो : iStock
मोबाइल नंबर और यूपीआई आईडी में गलती न करें
- आज के समय में लोग सबसे ज्यादा ट्राजेक्शन यूपीआई द्वारा करते हैं। इसमें मोबाइल नंबर और यूपीआई आईडी डालकर लोग एक-दूसरे को पैसे भेजते हैं। ऐसे में आपको मोबाइल नंबर और यूपीआई आईडी भरते समय पूरा ध्यान देना है, और इसे गलत नहीं भरना है।
ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करते समय न करें ये गलतियां
- फोटो : iStock
बैंक खाते की जानकारी ठीक ढंग से भरें
- ध्यान रहे कि बैंक खाते की जानकारी को ठीक ढंग से भरें। एक भी गलती किसी गलत खाते में पैसे भेज सकती है। लोग पैसे ट्रांसफर करने के लिए एनईएफटी, आईएमपीएस और आरटीजीएस जैसे माध्यमों का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करते समय न करें ये गलतियां
- फोटो : istock
खाता संख्या ठीक से भरें
- अमूमन देखा जाता है कि लोग सबसे ज्यादा गलती खाता संख्या भरने में करते हैं, जिसकी वजह से उनके पैसे किसी और के खाते में पहुंच जाते हैं। ऐसे में आपको अपनी गलती ठीक कराने के लिए बैंक के पास जाना पड़ता है, जिसमें काफी दिक्कतें आती हैं और समय भी लगता है।
विज्ञापन
ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करते समय न करें ये गलतियां
- फोटो : iStock
आईएफएससी कोड का भी रखें ध्यान
- जब हम किसी को पैसे ट्रांसफर करते हैं, तो उसकी खाता संख्या के साथ ही आईएफएससी कोड भी भरते हैं। लेकिन अगर आप गलत आईएफएससी कोड भरते हैं, और साथ में खाता संख्या उस ब्रांच की आईएफएससी कोड से मैच खा जाती है, तो फिर आपके पैसे गलत खाते में जा सकते हैं।