Health Insurance: आज की इस दौड़ती-भागती जिंदगी में हर किसी के लिए जरूरी है कि वो एक अच्छा आहार ले, अपनी दिनचर्या को अच्छे से फॉलो करे, योग करे आदि। ऐसा इसलिए भी जरूरी है क्योंकि हमारे आसपास कई ऐसी बीमारयां हैं, जो आपको अपना शिकार बना सकती है। इसलिए फिर आपको अस्पताल में चक्कर काटने पड़ सकते हैं या भर्ती तक होना पड़ सकता है। ऐसे में अस्पताल का बिल आपकी जेब ढीली कर सकता है। इसलिए लोग इन खर्चों से बचने के लिए हेल्थ इंश्योरेंस लेते हैं, ताकि आगे भविष्य में भी उन्हें अपनी जेब से अस्पताल का खर्च न भरना पड़े। पर रूकिए, अगर आप कोई हेल्थ इंश्योरेंस खरीद रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। वरना आपकी एक गलती आपको बाद में दिक्कत में डाल सकती है। तो चलिए जानते हैं एक अच्छा हेल्थ इंश्योरेंस कैसे चुन सकते हैं...
{"_id":"65b4eb597bb91ac5a40340bf","slug":"how-to-buy-the-best-health-insurance-check-tips-2024-01-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की बात: खरीद रहे हैं हेल्थ इंश्योरेंस, तो कभी न भूलें ये चार बातें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
काम की बात: खरीद रहे हैं हेल्थ इंश्योरेंस, तो कभी न भूलें ये चार बातें
Sat, 27 Jan 2024 05:11 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 27 Jan 2024 05:11 PM IST
विज्ञापन
हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
इन बातों का रखें ध्यान:-
पहली बात
- अगर आप हेल्थ इंश्योरेंस ले रहे हैं, तो एक चीज का विशेष ध्यान दें कि अगर आपको कोई गंभीर बीमारी है तो इसे न छुपाएं। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपको आगे चलकर क्लेम लेने में दिक्कतें हो सकती हैं या आपका क्लेम भी रिजेक्ट हो सकता है। इसलिए कंपनी को पहले ही ये चीज बताना बेहतर हो सकता है।
हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : iStock
दूसरी बात
- जब भी कोई प्लान चुनें, तो तुलना करना न भूलें। ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों जगहों पर अलग-अलग कंपनियों के हेल्थ इंश्योरेंस की तुलना जरूर करें। इससे आप अपने बजट में कई सुविधाएं एक ही हेल्थ इंश्योरेंस में ले सकते हैं। इसलिए तुलना जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
तीसरी बात
- हेल्थ इंश्योरेंस चुनते समय एक चीज के बारे में जानना जरूरी हो जाता है। दरअसल, आपको कंपनी से ये पहले ही जान लेना चाहिए कि आपके हेल्थ इंश्योरेंस में हेल्थ चेकअप की सुविधा है। साथ ही ये भी जानकारी लें कि हॉस्पिटलाइजेशन से पहले और बाद में कितना खर्च कवर किया जा रहा है और वेटिंग पीरियड कितना है।
विज्ञापन
हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
चौथी बात
- आप जब भी हेल्थ इंश्योरेंस लें, तो एक चीज जान लें कि जितनी कम उम्र में ये प्लान लिए जाते हैं, उतना ही इनमें कवरेज ज्यादा मिलता है। पर बढ़ती उम्र के साथ इसका प्रीमियम बढ़ता है और सुविधाएं कम हो सकती हैं। इसलिए सही उम्र में हेल्थ इंश्योरेंस चुनें।