फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: क्या है प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना और क्या आपको मिलेगा लाभ या नहीं? यहां जानें

Sat, 27 Jan 2024 02:53 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 27 Jan 2024 02:53 PM IST
विज्ञापन
PM Suryoday Yojana: Who is eligible for PM Suryoday Yojana and how to apply know here
PM Suryoday Yojana: पीएम सूर्योदय योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Twitter/@narendramodi

PM Suryoday Yojana: केंद्र सरकार कई ऐसी योजनाएं चलाती है, जिनके जरिए गरीब वर्ग, मध्यम वर्ग और जरूरतमंद लोगों को लाभ पहुंचाया जाता है। वहीं, जहां एक तरफ कई पुरानी योजनाओं को बेहतर किया जाता है, तो वहीं दूसरी तरफ कई नई योजनाएं भी शुरू की जाती हैं।इ जैसे- 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना की शुरुआत की। इस योजना के अंतर्गत लोगों के घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य है। वहीं, इससे जो बिजली बनेगी उसका लोग इस्तेमाल कर पाएंगे और बिजली का बिल बचा पाएंगे, लेकिन क्या आप इस योजना से जुड़ सकते हैं, क्योंकि पात्र होना जरूरी है। तो चलिए जानते हैं इस योजना के लिए कौन लोग पात्र हैं और कौन नहीं जैसी जरूरी बातें। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PM Suryoday Yojana: Who is eligible for PM Suryoday Yojana and how to apply know here
PM Suryoday Yojana: पीएम सूर्योदय योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Twitter/@narendramodi
  • दरअसल, इस पीएम सूर्योदय योजना के अंतर्गत एक करोड़ से ज्यादा घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य है। इस योजना के अंतर्गत पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था कि, "सूर्यवंशी भगवान श्री राम के आलोक से विश्व के सभी भक्तगण सदैव ऊर्जा प्राप्त करते हैं। आज अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मेरा ये संकल्प और प्रशस्त हुआ कि भारतवासियों के घर की छत पर उनका अपना सोलर रूफ टॉप सिस्टम हो।"
PM Suryoday Yojana: Who is eligible for PM Suryoday Yojana and how to apply know here
PM Suryoday Yojana: पीएम सूर्योदय योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : iStock
  • ऐसे में समझा जा सकता है कि इस सूर्योदय योजना के जरिए जो लोग जुड़ेंगे, उनको सोलर पैनल लगाने से बिजली का बिल बचाने में काफी मदद मिलेगी। यही नहीं, इस योजना की मदद से स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग में बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Suryoday Yojana: Who is eligible for PM Suryoday Yojana and how to apply know here
PM Suryoday Yojana: पीएम सूर्योदय योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : istock

कौन लोग हैं पात्र?

  • बात अगर पात्रता की करें, तो इस योजना के अंतर्गत वो लोग लाभ ले पाएंगे जो गरीब वर्ग और मध्यम वर्ग से आते हैं
  • वहीं, जिन लोगों की वार्षिक आय एक या डेढ़ लाख रुपये से कम है, वो लोग भी आवेदन करने के लिए पात्र हो सकते हैं।
विज्ञापन
PM Suryoday Yojana: Who is eligible for PM Suryoday Yojana and how to apply know here
PM Suryoday Yojana: पीएम सूर्योदय योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : istock

ये लोग नहीं कर पाएंगे आवेदन:-

  • अगर आप एक सरकारी कर्मचारी हैं, तो आप पात्र नहीं माने जाएंगे
  • आप अगर करदाता हैं, तो भी आप अपात्र की श्रेणी में आएंगे आदि।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed