फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यात्रीगण ध्यान दें: क्या आप भी बुक करना चाहते हैं ट्रेन का पूरा कोच? तो यहां जान लें तरीका और किराया

Wed, 24 Jul 2024 05:36 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 24 Jul 2024 05:36 PM IST
विज्ञापन
how to book full coach of Indian train check price and process in hindi
ट्रेन का कोच या पूरी ट्रेन बुक करने का तरीका क्या है? - फोटो : Amar Ujala

Indian Railways Train Coach Booking Process in Hindi: जब भी हमें भारतीय ट्रेन से सफर करना होता है तो इसके लिए हमें टिकट बुक करना होता है। आप चाहें तो टिकट काउंटर से या फिर ऑनलाइन तरीके से ट्रेन टिकट बुक करके यात्रा कर सकते हैं। ट्रेन में कई तरह की सुविधाएं भी मिलती हैं जिनसे सफर और आरामदायक हो जाता है। पर इन सबके बीच आपने एक-दो या इससे कुछ ज्यादा सीटें तो बुक की होगी? लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन का पूरा कोच बुक किया है? या आपको कभी ऐसा करने की जरूरत पड़ी है? अगर हां, लेकिन आपको नहीं पता तो यहां जान लीजिए कि आप जरूरत पड़ने पर कोच या पूरी ट्रेन भी बुक कर सकते हैं जिसके लिए रेलवे का नियम है। तो चलिए जानते हैं आप कैसे ट्रेन का पूरा कोच बुक कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

how to book full coach of Indian train check price and process in hindi
ट्रेन का कोच या पूरी ट्रेन बुक करने का तरीका क्या है? - फोटो : Istock

कितने पैसे खर्च करने होंगे?

  • बात अगर कोच और ट्रेन बुक करने के खर्च की करें, तो आपको अगर जरूरत है सिर्फ एक कोच की और आप इसे बुक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 50 हजार रुपये खर्च करने होंगे
  • वहीं, आपको अगर पूरी ट्रेन बुक करनी है तो 18 डिब्बे वाली ट्रेन के लिए आपको 9 लाख रुपये देने होंगे।
how to book full coach of Indian train check price and process in hindi
ट्रेन का कोच या पूरी ट्रेन बुक करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock

कहां से कर सकते हैं बुक?

  • अगर आप एक कोच या पूरी ट्रेन बुक करना चाहते हैं तो आप ऐसा कर सकते हैं। इसके लिए आपको आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट https://ftr.irctc.co.in/ftr पर जाना होता है
  • आप यहां से 30 दिन से लेकर 6 महीने पहले तक कोच को बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to book full coach of Indian train check price and process in hindi
ट्रेन का कोच या पूरी ट्रेन बुक करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock

ऐसे कर सकते हैं कोच या पूरी ट्रेन बुक:-

स्टेप 1

  • अगर आप बुकिंग करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले इस आधिकारिक वेबसाइट https://ftr.irctc.co.in/ftr पर जाना है, जहां पर आपको 'न्यू यूजर' पर क्लिक करके लॉगिन आईडी और पासवर्ड बना लेना है
  • फिर इससे लॉगिन करें और अब आपको यात्रियों की संख्या, कौन सी तारीख के लिए बुकिंग करनी है जैसी अन्य जानकारियां यहां देनी हैं
विज्ञापन
how to book full coach of Indian train check price and process in hindi
ट्रेन का कोच या पूरी ट्रेन बुक करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपको रेफरेंस नंबर मिलता है और साथ ही आपको कुल पैसे भी यहां बता दिए जाते हैं जिन्हें आपको 6 दिन के अंदर भरना होता है
  • फिर आप जैसे ही पूरी पेमेंट कर देते हैं, वैसे ही आपकी बुकिंग रेलवे की तरफ से कंफर्म कर दी जाती है
  • यहां ध्यान दें कि आपको कुछ सिक्योरिटी अमाउंट भी जमा करना होता है जो आपको यात्रा के बाद वापस मिल जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed