फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खबर काम की: घर बैठे गैस सिलेंडर बुक करने के ये हैं तरीके, एक बार जान लेंगे तो नहीं होगी दिक्कत

Tue, 12 Sep 2023 05:03 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 12 Sep 2023 05:03 PM IST
विज्ञापन
How to Book a Gas cylinder check full process
गैस सिलेंडर किन तरीकों से बुक किया जा सकता है? - फोटो : Amar Ujala

Gas Cylinder Booking Process: जहां एक तरफ कुछ साल पहले तक खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्र के लोग लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर थे, तो वहीं अब सरकार इन जगहों तक भी गैस सिलेंडर पहुंचाए हैं। गैस पर खाना बनाने से हमारे पर्यावरण को भी नुकसान नहीं पहुंचता है। यही नहीं, लोगों को गैस सिलेंडर देने के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना भी चला रही है, जिसके तहत शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में गैस सिलेंडर सस्ते दामों पर पहुंचाया जा रहा है। इन सबके बीच आप यहां पर घर बैठे गैस सिलेंडर बुक करने के कुछ तरीके जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन से तरीके हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...

How to Book a Gas cylinder check full process
गैस सिलेंडर किन तरीकों से बुक किया जा सकता है? - फोटो : istock

घर बैठे इन चार तरीकों से बुक कर सकते हैं गैस सिलेंडर:-

पहला तरीका

  • घर बैठे गैस सिलेंडर बुक करने का पहला तरीका है कॉल। दरअसल, आप अपनी गैस एजेंसी या उनकी आधिकारिक वेबसाइट से गैस सिलेंडर बुक करने का टोल फ्री नंबर ले सकते हैं। इसके बाद आप 24 घंटे में कभी भी घर बैठे ही गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं।
How to Book a Gas cylinder check full process
गैस सिलेंडर किन तरीकों से बुक किया जा सकता है? - फोटो : istock

दूसरा तरीका

  • घर बैठे सिलेंडर बुक करने का दूसरा तरीका है एसएमएस। इसके लिए आपको अपनी गैस एजेंसी का नाम स्पेस डिस्ट्रीब्यूटर का फोन नंबर एसटीडी कोड के साथ स्पेस और अपने शहर आईवीआरएस नंबर पर भेजना है। ऐसा करने के बाद आपका घर बैठे ही गैस सिलेंडर बुक हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Book a Gas cylinder check full process
गैस सिलेंडर किन तरीकों से बुक किया जा सकता है? - फोटो : istock

तीसरा तरीका

  • आजकल व्हाट्सएप के जरिए भी कई काम हो रहे हैं, जिनमें से एक है गैस सिलेंडर बुक करना। इसके लिए पहले अपने मोबाइल में इस नंबर 7588888824 को सेव कर लें। फिर आपको व्हाट्सएप पर REFILL लिखकर इस नंबर पर भेज देना है। फिर कुछ स्टेप्स को फॉलो करें और आपकी गैस बुक हो जाएगी।
विज्ञापन
How to Book a Gas cylinder check full process
गैस सिलेंडर किन तरीकों से बुक किया जा सकता है? - फोटो : istock

चौथा तरीका

  • आप घर बैठे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए भी गैस बुक कर सकते हैं। इसके लिए आपको Mylpg.in वेबसाइट पर जाना है। यहां अपनी 17 अंकों की एलपीजी आईडी दर्ज करनी है। फिर यूजर नेम और पासवर्ड भरें। इसके बाद मांगी हुई जानकारियां भर दें। इसके बाद आपका गैस सिलेंडर बुक हो जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed