फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय न करें ये गलतियां, वरना गंवा सकते हैं मेहनत की कमाई

Tue, 12 Sep 2023 02:49 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 12 Sep 2023 02:49 PM IST
विज्ञापन
These mistakes mutual fund investors should avoid
म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Amar Ujala

Mutual Fund Tips: अगर आप देखेंगे तो लोग आज से ज्यादा अपने भविष्य की चिंता करते हैं। ऐसे में वो बचत भी करते हैं, ताकि भविष्य में उनको आर्थिक रूप से कोई दिक्कत न हो। इसके लिए लोग अलग-अलग तरीके भी अपनाते हैं। बैंक में पैसे जमा करना, किसी योजना में निवेश करना आदि। ठीक ऐसे ही आजकल लोग म्यूचुअल फंड में भी निवेश कर रहे हैं। जहां से लोगों को अच्छा रिटर्न भी मिल रहा है। हालांकि, रिटर्न कितना मिलेगा और मिलेगा ही, ये पक्का नहीं होता क्योंकि म्यूचुअल फंड को वित्तीय जोखिम का निवेश माना जाता है। इसलिए जरूरी हो जाता है कि अगर आप भी यहां पैसे निवेश करते हैं या करने वाले हैं, तो आपको कुछ गलतियों को करने से बचना है क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको घाटा हो सकता है। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी गलतियां हैं, जिन्हें करने से बचना चाहिए। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

These mistakes mutual fund investors should avoid
म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Istock

म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय ये गलतियां करने से बचें:-

पहली गलती

  • अगर आप देखेंगे तो पाएंगे कि ज्यादातर लोग म्यूचुअल फंड में तब निवेश करते हैं, जब मार्केट में तेजी होती है और लोगों को अच्छा रिटर्न मिल रहा होता है। पर ऐसा करना गलत साबित भी हो सकता है, क्योंकि जिस तेजी को आप देख रहे हैं वो आने वाले समय में कम भी हो सकती है। इसलिए तेजी को देखकर पैसे निवेश करने से बचें।
These mistakes mutual fund investors should avoid
म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Istock

दूसरी गलती

  • लोग म्यूचुअल फंड के मामले में मिड और स्मॉल कैप पर ज्यादा निवेश करते हुए नजर आ रहे हैं। पर इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि इससे जोखिम का खतरा बढ़ जाता है। मिड और स्मॉल कैप में निवेश करने से अच्छा रिटर्न मिल सकता है, लेकिन मार्केट के उतार-चढ़ाव से ज्यादा प्रभावित भी होते हैं। इसलिए इनकी जगह आप मल्टी कैप और लार्ज कैप फंड में निवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
These mistakes mutual fund investors should avoid
म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

तीसरी गलती

  • एक चीज समझ लें कि म्यूचुअल फंड जल्दबाजी का सौदा नहीं है। आप सोचेंगे कि आपने आज पैसे लगाए ओर थोड़े ही समय में आपको अच्छा रिटर्न मिल जाए, ये जरूरी नहीं है। यहां आपको समय देना पड़ता है और तभी जाकर आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है।
विज्ञापन
These mistakes mutual fund investors should avoid
म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : iStock

चौथी गलती

  • कई लोग एक ही म्यूचुअल फंड में सारे पैसे लगा देते हैं, लेकिन ऐसी गलती करने से आपको बचना चाहिए। इसकी जगह पर आप थोड़े-थोड़े पैसे कई म्यूचुअल फंड में लगा सकते हैं। इससे फायदा अच्छा मिल सकता है और नुकसान होने पर सारे पैसे डूबने से बच सकते हैं।


अस्वीकरण: इस लेख में सिर्फ सामान्य जानकारी दी गई है। अमर उजाला या लेखक किसी भी तरह का दावा या इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ की राय ले सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed