Free Silai Machine Yojana: जहां एक तरफ राज्य सरकारें अपने-अपने प्रदेश के लिए कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को चलाती हैं, तो वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार सभी देशवासियों के लिए अलग-अलग तरह की योजनाएं चलाती हैं। शहरों से लेकर दूर-दराज गांवों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। इनमें स्वास्थ्य, रोजगार, शिक्षा और पेंशन जैसी कई तरह की अन्य योजनाएं शामिल हैं। ऐसी ही एक मुफ्त सिलाई मशीन योजना भी है, जिसके अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा पात्र महिलाओं को मुफ्त में सिलाई मशीन दी जाती है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो चलिए आपको इस योजना के बारे में विस्तार से बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6347d51caf94410fd80299d8","slug":"how-to-apply-online-for-free-sewing-machine-scheme-know-process-to-get-govt-free-silai-machine","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Free Silai Machine Yojana: सरकार महिलाओं को मुफ्त में दे रही है सिलाई मशीन, जानें लेने का क्या है तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Free Silai Machine Yojana: सरकार महिलाओं को मुफ्त में दे रही है सिलाई मशीन, जानें लेने का क्या है तरीका
Thu, 13 Oct 2022 03:09 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 13 Oct 2022 03:09 PM IST
विज्ञापन
मुफ्त सिलाई मशीन लेने का क्या तरीका है
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुफ्त सिलाई मशीन लेने का क्या तरीका है
- फोटो : iStock
- दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा इसलिए पात्र महिलाओं को मुफ्त में सिलाई मशीन दी जाती है, जिससे वो आत्मनिर्भर बन सके। ऐसे में अगर आप एक महिला हैं, तो आप इस योजना में अपनी पात्रता चेक कर आवेदन करके मुफ्त में सिलाई मशीन ले सकती हैं।
मुफ्त सिलाई मशीन लेने का क्या तरीका है
- फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard
चाहिए होंगे ये दस्तावेज:-
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आधार कार्ड
- जन्मतिथि प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- एक्टिव मोबाइल नंबर
- विकलांग या विधवा होने पर संबंधित प्रमाण पत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुफ्त सिलाई मशीन लेने का क्या तरीका है
- फोटो : istock
ये महिलाएं कर सकती हैं आवेदन:-
- जिनकी उम्र 20-40 साल है
- जो महिलाएं श्रमिक हैं और उनके पति की आय 12 हजार रुपये से ज्यादा न हो
- जो महिलाएं आर्थिक रूप से कमजोर हैं
- ग्रामीण और शहरों में रहने वाली महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं।
विज्ञापन
मुफ्त सिलाई मशीन लेने का क्या तरीका है
- फोटो : istock
ये है आवेदन का तरीका:-
- पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट www.india.gov.in पर जाएं
- यहां से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें औ इसे भरकर दस्तावेज और आवेदन की फोटो लगा दें
- फिर इसे संबंधित कार्यालय से जमा करवा दें
- इसके बाद सत्यापन होगा और जांच सही पाए जाने पर आपको मुफ्त में सिलाई मशीन दे दी जाती है।