फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Duplicate Ration Card: गुम हो गया है राशन कार्ड? तब भी मिलेगा राशन, बस करना होगा ये काम

Wed, 19 Jan 2022 11:37 AM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 19 Jan 2022 11:37 AM IST
विज्ञापन
how to apply for Duplicate Ration Card know the process utility news in hindi
गुम हो गया है राशन कार्ड तो न हों परेशान, इस तरह से बन जाएगा दोबारा - फोटो : iStock

सरकार ने गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मुफ्त या कम कीमत में राशन देने की व्यवस्था है। इसके लिए आपके पास राशन कार्ड (Ration Card) होना अनिवार्य है। भारत का एक बड़ा हिस्सा, चाहे शहरी हो या ग्रामीण इस कार्ड के जरिए राशन प्राप्त करता है। आज के समय में राशन कार्ड का इस्तेमाल सिर्फ मुफ्त में सरकारी राशन पाने के लिए ही नहीं किया जाता, बल्कि कई अन्य जरूरी कार्यों में भी राशन कार्ड एक अहम दस्तावेज के रूप में काम आता है। कई जगहों पर इसका इस्तेमाल आईडी प्रूफ के तौर पर भी होता है। वहीं अगर किसी का राशन कार्ड गुम हो जाता है तो लोग परेशान हो जाते हैं कि अब इसके बिना राशन कैसे मिलेगा। अगर आपका भी राशन कार्ड गुम या चोरी हो गया है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ तरीके बताएंगे जिसके जरिए आगे भी आपको राशन मिलता रहेगा। 

how to apply for Duplicate Ration Card know the process utility news in hindi
गुम हो गया है राशन कार्ड तो न हों परेशान, इस तरह से बन जाएगा दोबारा - फोटो : iStock
ऐसे मिलेगा राशन 
  • अगर आपका राशन कार्ड कभी खो जाता है, तो आप बिना परेशान हुए इसे दोबारा बनवा कर पहले की तरह राशन पा सकते हैं। बस कुछ आसान से स्टेप्स को फॉलो करके आप डुप्लीकेट राशन कार्ड आसानी से बनवा सकते हैं। आइए जानते हैं डुप्लीकेट राशन कार्ड बनवाने का ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीका... 
how to apply for Duplicate Ration Card know the process utility news in hindi
गुम हो गया है राशन कार्ड तो न हों परेशान, इस तरह से बन जाएगा दोबारा - फोटो : iStock
डुप्लीकेट राशन कार्ड के लिए जरूरी दस्तावेज 
  • सबसे पहले जान लीजिए कि डुप्लीकेट राशन कार्ड बनवाने के लिए आपको किन दस्तावेजों की जरूरत होगी? इसके लिए आपके पास खोए हुए राशन कार्ड का नंबर, सभी सदस्यों का आधार कार्ड, परिवार के मुखिया का पासपोर्ट साइज फोटो और आईडी प्रूफ की जरूरत होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
how to apply for Duplicate Ration Card know the process utility news in hindi
गुम हो गया है राशन कार्ड तो न हों परेशान, इस तरह से बन जाएगा दोबारा - फोटो : istock
ऑफलाइन तरीका 
  • ऑफलाइन डुप्लीकेट राशन कार्ड बनवाने के लिए आपको जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक ऑफिस में जाना होगा। फिर यहां से डुप्लीकेट राशन कार्ड का फॉर्म लेना होगा।  
  • पूरा फॉर्म भरने के बाद आपको डिपो होल्डर रिपोर्ट, पेनल्टी फीस की दो रसीद के अलावा अपने परिवार के हर मेंबर की फोटो जमा कर दें।  
  • वेरिफिकेशन होने के बाद आपको इसकी जानकारी दे दी जाएगी और डुप्लीकेट राशन कार्ड आपको मिल जाएगा। 
विज्ञापन
how to apply for Duplicate Ration Card know the process utility news in hindi
गुम हो गया है राशन कार्ड तो न हों परेशान, इस तरह से बन जाएगा दोबारा - फोटो : istock
ऑनलाइन तरीका 
  • इसके लिए सबसे पहले आपको अपने राज्य के खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।  
  • यहां सामने होम पेज खुलेगा, जिसपर आप डुप्लीकेट राशन कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें। 
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक ऑनलाइन फॉर्म खुल जाएगा, जिसपर फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी भर दें। 
  • अब मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड करें और उसे सब्मिट कर दें। इस तरह से डुप्लीकेट राशन कार्ड के लिए आपका एप्लिकेशन पूरा हो जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed