फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: गुम-चोरी हो गया है पैन कार्ड तो न करें चिंता, ये रहा दोबारा बनवाने का तरीका

Sat, 30 Sep 2023 01:01 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 30 Sep 2023 01:01 PM IST
विज्ञापन
how to apply for duplicate pan card check the process
डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवाने का ऑनलाइन तरीका - फोटो : Amar Ujala

Duplicate Pan Card: आप चाहे सरकारी काम करवाने जाएं या फिर गैर-सरकारी। आपको कई बार कई तरह के दस्तावेजों की जरूरत पड़ ही जाती है। इसलिए आपकी जिम्मेदारी होती है कि इन दस्तावेजो को संभालकर रखें। जैसे- आपका आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक की पासबुक और पैन कार्ड आदि। बात अगर पैन कार्ड की करें, तो बैंक से लेकर लोन लेने जैसे कई अन्य कामों तक में इसकी जरूरत पड़ती है। वहीं, अगर कभी आपका पैन कार्ड चोरी या गुम हो भी जाए, तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवा सकते हैं जिसका तरीका आप यहां जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है...

how to apply for duplicate pan card check the process
डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवाने का ऑनलाइन तरीका - फोटो : Istock

डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवाने का तरीका ये है:-

स्टेप 1

  • आपका पैन कार्ड गुम हो गया है या फिर चोरी हो गया है, तो आप डुप्लीकेट पैन कार्ड घर बैठे बनवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको लगभग 50 रुपये खर्च करने होंगे
  • ऐसे में आपको सबसे पहले एनएसडीएल की आधिकारिक वेबसाइट onlineservices.nsdl.com/paam/ReprintEPan.html पर जाना है
how to apply for duplicate pan card check the process
डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवाने का ऑनलाइन तरीका - फोटो : istock

स्टेप 2

  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको अपना पैन नंबर, आधार संख्या समेत जन्मतिथि भी दर्ज करनी है
  • इसके बाद आपको स्क्रीन पर कैप्चा कोड नजर आएगा, जिसे भरें और सबमिट पर क्लिक करें
  • अब स्क्रीन पर आपको अपनी सारी जानकारी भरनी है
विज्ञापन
विज्ञापन
how to apply for duplicate pan card check the process
डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवाने का ऑनलाइन तरीका - फोटो : istock

स्टेप 3

  • इसके बाद आपको अपना पता और पिन कोड कंफर्म करवाना है
  • फिर जब ये वेरिफाई हो जाए, तो आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा
  • अब आपको एक ओटीपी को दर्ज करना है
विज्ञापन
how to apply for duplicate pan card check the process
डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवाने का ऑनलाइन तरीका - फोटो : istock

स्टेप 4

  • इसके बाद आपको 50 रुपये की ऑनलाइन पेमेंट करनी है
  • फिर आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएगी जिसे भर दें
  • इसके बाद आपको एक स्लिप मिलेगी, जिसे संभालकर रखें और आपके पते पर आपका पैन कार्ड बनकर आ जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed