फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: 15वीं किस्त को लेकर ये है ताजा अपडेट, किसान यहां जानें क्या हो सकती है तारीख

Sat, 30 Sep 2023 11:57 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 30 Sep 2023 11:57 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: When can the 15th installment be released
कब जारी हो सकती है 15वीं किस्त? - फोटो : Amar Ujala

15th Installment Release Date: देश में गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। इन योजनाओं पर सरकार भी हर साल लाखों-करोड़ों रुपये खर्च करती है। अगर आप देखेंगे तो शहरी इलाकों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी इन योजनाओं से काफी लाभार्थी जुड़े हुए हैं। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से। इस योजना को किसानों के लिए चलाया जा रहा है और इसके अंतर्गत साल में 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है। वहीं, इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। इन सबके बीच अब किसानों को 15वीं किस्त का इंतजार है। तो चलिए जानते हैं ये किस्त कब रिलीज हो सकती है। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: When can the 15th installment be released
कब जारी हो सकती है 15वीं किस्त? - फोटो : istock

कितनी किस्त मिल चुकी हैं अब तक?

  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को अब तक 14 किस्त के पैसे मिल चुके हैं। बीती 27 जुलाई को 14वीं किस्त के पैसे जारी किए गए। इस दौरान लगभग 8 करोड़ से ज्यादा पात्र किसानों को किस्त दी गई।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: When can the 15th installment be released
कब जारी हो सकती है 15वीं किस्त? - फोटो : istock

कब आ सकती है 15वीं किस्त?

  • मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नवंबर महीने में 15वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। बस अगर ऐसा होता है, तो लगभग एक महीने बाद किसानों को 15वीं किस्त मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: When can the 15th installment be released
कब जारी हो सकती है 15वीं किस्त? - फोटो : istock

कम हो सकते हैं लाभार्थी

  • जहां 14वीं किस्त का लाभ लगभग 8 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिला था, तो वहीं माना जा रहा है कि 15वीं किस्त के लाभार्थी कम हो सकते हैं। इसके पीछे पहला कारण है कि ऐसे कई किसानों की पहचान की गई है, जो अपात्र होकर भी योजना का लाभ ले रहे थे।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: When can the 15th installment be released
कब जारी हो सकती है 15वीं किस्त? - फोटो : istock
  • वहीं, इसका दूसरा कारण ये है कि अगर कोई किसान ई-केवाईसी नहीं करवाता है, भू-सत्यापन नहीं करवाता है, आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक नहीं करवाता है आदि। तो ऐसी स्थितियों में इन लाभार्थियों की किस्त अटक सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed