Ayushman Card Apply Process: हर कोई चाहता है कि उसके पास अधिक से अधिक पैसे बचे हों, लेकिन कई बार जब लोग बीमार पड़ जाते हैं या घर-परिवार का कोई व्यक्ति बीमार पड़ जाता है। तो ऐसे में इलाज पर काफी पैसे खर्च होते हैं।
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? यहां जानें ऑनलाइन से लेकर ऑफलाइन प्रोसेस
- Ayushman Card Kaise Bnawayein: आयुष्मान कार्ड बनवाकर आप हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
- आपके इलाज का पूरा खर्च सरकार द्वारा उठाया जाता है
ऑफलाइन आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें?
पहला स्टेप
- इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना है
- यहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है जो आपकी पात्रता चेक करते हैं
- पात्र पाए जाने पर आपके दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है
दूसरा स्टेप
- सत्यापन सही होने पर आपका आवेदन कर दिया जाता है और कुछ देर में आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है
- इस कार्ड के जरिए आप अपना सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
ऑनलाइन कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड?
- अगर आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो आप बिना कहीं जाए अपने घर से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं
- इसके लिए आपको योजना के आधिकरिक पोर्टल pmjay.gov.in पर जाना होता है
- आप चाहें तो योजना की आधिकारिक एप आयुष्मान एप के जरिए भी आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं
- सबकुछ सही होने पर आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है जिसे आप डाउनलोड कर अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
नोट:- आयुष्मान कार्ड पहले से बना होता है उसे डाउनलोड करना होता है। अगर आपका कार्ड पहले से बना नहीं है, तो आप पात्र होने पर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।