Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिवाली पर मिला है शानदार बोनस? इन जगहों पर निवेश करके पा सकते हैं दोगुना रिटर्न

Sun, 08 Nov 2026 12:27 AM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 08 Nov 2026 12:27 AM IST
सार

  • Diwali Bonus Investment: दिवाली में अधिकतर कंपनियां अपने कर्मचारियों को शानदार बोनस देती हैं।
  • इस बोनस के पैसे से आप चाहें तो निवेश करके अपने भविष्य के लिए एक अच्छी रकम तैयार कर सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार जानते हैं।

विज्ञापन
Got a Diwali Bonus, Invest in Best Mutual Funds and FD Schemes to Double Your Money Safely
दिवाली बोनस निवेश - फोटो : AI

Mutual Fund Investment: दीपावली के पावन अवसर पर कर्मचारियों को मिलने वाला बोनस किसी बड़े उपहार से कम नहीं होता है। इस साल अगर आपको भी ऑफिस से अच्छा-खासा बोनस मिला है, तो इसे सिर्फ खर्च करने के बजाय किसी सही जगह निवेश करना एक समझदारी भरा कदम हो सकता है। त्योहार के सीजन में मिलने वाले इस अतिरिक्त पैसे को अगर आप सही वित्तीय योजनाओं में लगाते हैं, तो आने वाले समय में यह आपकी पूंजी को कई गुना बढ़ा सकता है। 



आज के समय में लोग अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने के साथ-साथ शानदार रिटर्न पाने के लिए कई बेहतरीन विकल्पों की तलाश करते हैं, ताकि उनका भविष्य आर्थिक रूप से पूरी तरह सुरक्षित और मजबूत बन सके। आइए इस लेख में कुछ निवेश के विकल्प जानते हैं।

Trending Videos
Got a Diwali Bonus, Invest in Best Mutual Funds and FD Schemes to Double Your Money Safely
क्या म्यूचुअल फंड में लगाएं पैसे? - फोटो : AdobeStock

क्या म्यूचुअल फंड में लगाएं पैसे?

  • अगर आप अपने दिवाली बोनस पर बेहतरीन और हाई रिटर्न पाना चाहते हैं, तो इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश करना एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है।
  • इसमें आप एसआईपी के जरिए या एकमुश्त पैसे लगाकर लॉन्ग टर्म में शानदार मुनाफा कमा सकते हैं। सही फंड चुनकर निवेश करने पर यह पैसा कुछ ही वर्षों में डबल भी हो सकता है।
Got a Diwali Bonus, Invest in Best Mutual Funds and FD Schemes to Double Your Money Safely
म्यूचुअल फंड में पैसे कब डबल? - फोटो : AdobeStock

म्यूचुअल फंड में पैसे कब डबल?

  • म्यूचुअल फंड में कंपाउंडिंग की ताकत से पैसे तेजी से बढ़ते हैं।
  • अगर आपके फंड्स को औसतन 12 से 15 प्रतिशत तक का सालाना रिटर्न मिलता है, तो 'रूल ऑफ 72' के हिसाब से आपका निवेश लगभग 5 से 6 साल के भीतर आसानी से डबल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Got a Diwali Bonus, Invest in Best Mutual Funds and FD Schemes to Double Your Money Safely
क्या फिक्स्ड डिपॉजिट है सुरक्षित? - फोटो : AdobeStock

क्या फिक्स्ड डिपॉजिट है सुरक्षित?

  • जो लोग जोखिम नहीं उठाना चाहते और अपने पैसों को पूरी तरह सुरक्षित रखना चाहते हैं, उनके लिए बैंक या पोस्ट ऑफिस की फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी सबसे बेहतरीन और भरोसेमंद विकल्प है।
  • इसमें बाजार के उतार-चढ़ाव का कोई असर नहीं पड़ता है और निवेश की गई मूल रकम पूरी तरह से सुरक्षित रहती है।
विज्ञापन
Got a Diwali Bonus, Invest in Best Mutual Funds and FD Schemes to Double Your Money Safely
एफडी में कब डबल होगा पैसा? - फोटो : AdobeStock

एफडी में कब डबल होगा पैसा?

  • आजकल कई बैंक एफडी पर आकर्षक ब्याज दे रहे हैं।
  • अगर आपको किसी बैंक की एफडी पर करीब 7 से 8 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है, तो सामान्य नियमों के अनुसार आपका पैसा लगभग 9 से 10 साल के भीतर पूरी तरह से डबल हो जाएगा, जिससे आपकी बचत सुरक्षित रहेगी।


अस्वीकरण: म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं। योजना से जुड़े सभी दस्तावेजों और जोखिमों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। इसमें निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed