फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: क्या पात्र होने के बाद भी आपने नहीं बनवाया आयुष्मान कार्ड? तो यहां जानें तरीका

Fri, 09 Aug 2024 05:40 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 09 Aug 2024 05:40 PM IST
विज्ञापन
how to apply for ayushman card check here registraiton process in hindi
कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Card Apply Porcess in Hindi: जब आप किसी सरकारी योजना के लिए पात्र होते हैं तो आप उस योजना से जुड़कर लाभान्वित हो सकते हैं। बस इसके लिए आपको आवेदन करना होता है। ये दो तरीके से हो सकता है पहला ऑनलाइन और दूसरा ऑफलाइन तरीके से। उदाहरण के लिए अगर आप भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना से जुड़ते हैं तो आप दो तरीकों से आवेदन करके अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। दरअसल, इस आयुष्मान कार्ड के जरिए आप हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए जानने की कोशिश करते हैं कि पात्र लोग कैसे आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। आगे आप इसका प्रोसेस जान सकते हैं...

how to apply for ayushman card check here registraiton process in hindi
कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड? - फोटो : istock

ये है ऑफलाइन तरीका:-

  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जा सकते हैं
  • यहां पर संबंधित अधिकारी से मिलें और उन्हें संबंधित दस्तावेज दें
  • इन दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है और आपकी पात्रता भी चेक होती है
  • सब कुछ सही पाए जाने पर आपका आवेदन कर दिया जाता है।
how to apply for ayushman card check here registraiton process in hindi
कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड? - फोटो : istock

ऑनलाइन तरीका भी जान लें:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी पात्र हैं और आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट https://beneficiary.nha.gov.in/ पर जाना है
  • यहां पर आपको बेनिफिशियरी पर क्लिक करना है और अपने मोबाइल नंबर को भरकर वेरिफाई पर क्लिक करें
  • अब जो आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आया है उसे और स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को भरकर लॉगिन कर लें
विज्ञापन
विज्ञापन
how to apply for ayushman card check here registraiton process in hindi
कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपको स्कीम में PMJAY को चुन लेना है और साथ में अपने राज्य को भी चुन लें
  • फिर सब स्कीम में जाकर PMJAY को चुनें और इसके बाद जिले का चयन करें
  • अब आपको सर्च बार में जाकर आधार नंबर को चुनकर अपना 12 अंकों का आधार नंबर यहां भरना है
  • फिर आपके सामने एक सूची खुलेगी जहां पर अपना नाम चुनकर वेरिफिकेशन के लिए आपको आगे बढ़ना है
विज्ञापन
how to apply for ayushman card check here registraiton process in hindi
कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • इसके बाद आपको अपनी फोटो अपलोड करनी है और ओटीपी, पिन कोड जैसी अन्य जानकारियां यहां पर भरनी है
  • फिर सबमिट पर क्लिक कर दें और इसके 24 घंटे पर आप लॉगिन करके चेक कर सकते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन गया है या नहीं
  • अगर ये बन जाता है तो आप यहां से इस आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed