How to Download Ayushman Card: जो लोग गरीब वर्ग के हैं या जो लोग असल में जरूरतमंद हैं। उनके लिए सरकार की तरफ से कई तरह के कार्यक्रम और योजनाएं चलाई जाती हैं। इनका उद्धेश्य लोगों तक मदद पहुंचाना होता है। ठीक ऐसे ही सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना को चलाती है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों को मुफ्त में स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाती है, जिसके लिए आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है और इस पर 5 लाख रुपये का बीमा किया जाता है। ऐसे में आाप 5 लाख रुपये तक का मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं। लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि आपको इस कार्ड को लेने के लिए किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ते, बल्कि सरकार ने ये सुविधा दी है कि आप इसे घर बैठे ही डाउनलोड कर सकते हैं? तो चलिए जानते हैं कि आखिर आप इसे कैसे डाउनलोड कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"62e8d2556cef427e44532b90","slug":"how-to-apply-and-download-ayushman-card-online-at-home-know-ayushman-bharat-card-kaise-banaye-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड लेने के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे किसी दफ्तर के चक्कर, घर बैठे ही ऐसे हो जाएगा काम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड लेने के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे किसी दफ्तर के चक्कर, घर बैठे ही ऐसे हो जाएगा काम
Wed, 03 Aug 2022 12:28 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 03 Aug 2022 12:28 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana card new
- फोटो : Amar Ujala
How to Download Ayushman Card: आयुष्मान डाउलोड कैसे कर सकते हैं
- फोटो : istock
आयुष्मान कार्ड ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं:-
स्टेप 1
- अगर आप आयुष्मान कार्ड के लिए पंजीकरण कर चुके हैं, और आपका कार्ड बन चुका है। तो ऐसे में आपको इसके लिए आधिकारिक लिंक https://pmjay.gov.in/ पर जाना है।
How to Download Ayushman Card: आयुष्मान डाउलोड कैसे कर सकते हैं
- फोटो : istock
स्टेप 2
- इसके बाद आपको लॉगिन करना है। ऐसे में आपको अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करना है। अब सामने एक पेज आएगा, जिस पर आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Download Ayushman Card: आयुष्मान डाउलोड कैसे कर सकते हैं
- फोटो : istock
स्टेप 3
- अब आपको अपने अंगूठे के निशान को वेरिफाई करना है। फिर आपको 'अप्रूव्ड बेनेफिशियरी' वाले विकल्प को चुनना है। इसके बाद आपको 'अप्रूव्ड गोल्डन कार्ड' की एक लिस्ट दिखेगी।
विज्ञापन
How to Download Ayushman Card: आयुष्मान डाउलोड कैसे कर सकते हैं
- फोटो : istock
स्टेप 4
- फिर आपको अपना नाम सर्च करना है और 'कंफर्म प्रिंट' वाले विकल्प पर क्लिक करना है। अब आपको सीएससी वॉलेट नजर आएगा, जहां पासवर्ड दर्ज करें। फिर होम पेज पर आप आ जाएंगे, जहां पर आपको कैंडिडेट के नाम से डाउनलोड कार्ड का विकल्प नजर आएगा। इसी पर क्लिक करके आप अपना कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।