बैंक में निवेश या एफडी करते समय आपको उसके लिए एक नॉमिनी को एड करना होता है। भविष्य में अगर निवेश करने वाले के साथ कोई दुर्घटना होती है, तो इस स्थिति में उसके निवेश का सारा पैसा नॉमिनी को मिलता है। अक्सर बैंक में लोग जमा किए गए पैसों के लिए कोई न कोई नॉमिनी जरूर एड करते हैं। मगर बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि पीएफ के खाते में भी आपको एक नॉमिनी को एड करना होता है, जो आपके बाद उस पैसों का सीधा अधिकारी होता है। किन्तु जानकारी न होने की वजह से कई लोग अपने पीएफ में किसी को नॉमिनी नहीं लगा पाते हैं। ईपीएफ आपको अपने खाते में नॉमिनी जोड़ने का मौका दे रहा है। पीएफ में नॉमिनी को जोड़ने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। तो चलिए आज हम इसके बारे में जानते हैं...
EPFO: घर बैठे मिनटों में पीएफ खाते में जोड़ें नॉमिनी, ये रहा सरल तरीका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नॉमिनी जोड़ने के लिए कीजिए ये काम:-
स्टेप 1
इसके लिए आप सबसे पहले ईपीएफ की वेबसाइट पर जाइए। इसके बाद आप यहां पर सर्विस वाले विकल्प का चयन कीजिए। अब फॉर इंप्लॉइज के विकल्प का चुनाव करें। इसके बाद आपको मेंबर यूएएन/ ऑनलाइन सर्विसेज के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 2
अब आपको अपना यूएएन आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा। इसके बाद आप मैनेजमेंट टैब पर क्लिक करके 'ई-नॉमिनेशन' का चयन करें। अब आपको प्रोवाइड डिटेल्स का ऑप्शन दिखाई देगा, जहां पर अपनी सारी जानकारी दर्ज करनी है।
स्टेप 3
फैमिली से जुड़ी डिटेल्स को भरने के लिए आप यस का चयन कीजिए। इसके बाद आप अपने परिवार की जानकारी यहां भरें। साथ ही आप एक से अधिक नॉमिनी लगा सकते हैं। अब आप सेव ईपीएफ नॉमिनेशन' का चयन करें।
स्टेप 4
इसके तुरंत बाद आप ई-साइन पर क्लिक करके ओटीपी जनरेट कीजिए। इस प्रोसेस को करने के बाद आपके लिंक्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। उसे डालकर सेव करते ही आपका नॉमिनी जुड़ जाएगा।