फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pan Card Document: पैन कार्ड बनवाने के लिए चाहिए ये चार दस्तावेज, याद से रख लें पास में

Fri, 31 Dec 2021 10:24 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 31 Dec 2021 10:24 AM IST
विज्ञापन
documents required for pan card online and offline
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

हम कई दस्तावेज बनवाते हैं, जो हमारे काफी काम के होते हैं। इसमें से एक पैन कार्ड भी है। आधार कार्ड के अलावा पैन कार्ड दूसरा ऐसा दस्तावेज माना जाता है, लगभग सभी कामों के लिए जरूरी होता है। बैंकिंग सेवाओं के अलावा कई अन्य जरूरी कामों के लिए भी हमें पैन कार्ड जरूरी होता है। आयकर विभाग द्वारा पैन कार्ड जारी किया जाता है, जिसमें एक खास नंबर होता है जिसे हम पैन नंबर कहते हैं। इसके अलावा इसमें नाम, जन्मतिथि और पिता का नाम भी होता है। पैसे के लेन-देन के लिए भी पैन कार्ड काफी जरूरी होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस बनवाने के लिए आपके कौन-कौन से दस्तावेज काम आते हैं? शायद नहीं, लेकिन अगर आप पैन कार्ड बनवाने जा रहे हैं, तो आपको जानना चाहिए कि आपको कौन से दस्तावेज चाहिए होते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

documents required for pan card online and offline
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

क्या-क्या चाहिए:-

आपकी पहचान करने के लिए ये चाहिए:-

  • आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, फोटो वाला राशन कार्ड, आर्म्स लाइसेंस, केंद्र सरकार, राज्य सरकार या फिर किसी पीएसयू द्वारा जारी किया गया फोटो पहचान पत्र, पेंशन कार्ड जिस पर तस्वीर हो, सेंट्रल गवर्मेंट हेल्थ सर्विस स्कीम कार्ड, एक्स सर्विसमेन कॉन्ट्रिब्यूट्री हेल्थ स्कीम फोटो कार्ड और सांसद, विधायक, पार्षद या गैजेटेड अफसर द्वारा हस्ताक्षर किया हुआ पहचान पत्र के सर्टिफिकेट में कोई भी एक दस्तावेज आपको चाहिए।
documents required for pan card online and offline
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

जन्मतिथि के प्रमाण के लिए इनमें से एक:-

  • बर्थ सर्टिफिकेट, 10वीं कक्षा का सर्टिफिकेट या फिर रजिस्टरार ऑफ मैरेज द्वारा जारी किया गया शादी का प्रमाण पत्र। आपको इनमें से कोई एक दस्तावेज चाहिए होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
documents required for pan card online and offline
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

फोटो चाहिए

  • पैन कार्ड के लिए आपको दो फोटो भी चाहिए, जो कि पासपोर्ट साइज होनी चाहिए। आपकी यही तस्वीर आपके पैन कार्ड पर प्रिंट होकर आती है। आपको नई फोटो ही देनी चाहिए।
विज्ञापन
documents required for pan card online and offline
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

पत्ते के सबूत के तौर पर इनमें से एक:-

  • आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, बिजली का बिल (तीन महीने से पुराना न हो) या  पानी का बिल (तीन महीने से पुराना न हो) आदि।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed