फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में कर रहे हैं सफर, तो कितना वजन ले जा सकते हैं साथ

Fri, 24 Jan 2025 04:09 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 24 Jan 2025 04:09 PM IST
सार

Luggage Rules In Delhi Metro: अगर आप दिल्ली मेट्रो में सफर करते हैं, तो आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि आप अपने साथ कितने किलोग्राम तक का वजन साथ लेकर सफर कर सकते हैं। 

विज्ञापन
How Much Luggage Is Allowed In Delhi Metro Know Rules Here
Luggage Rules In Delhi Metro - फोटो : AdobeStock

Luggage Rules In Delhi Metro: दिल्ली में मेट्रो का एक विशाल नेटवर्क फैला हुआ है। दिल्ली के हर प्रमुख क्षेत्रों से आपको कहीं पर आने जाने के लिए मेट्रो ट्रेन आसानी से मिल जाएगी। इस कारण मेट्रो को दिल्ली शहर की लाइफ लाइन भी कहा जाता है। दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क दिल्ली तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम आदि कई क्षेत्रों में फैला हुआ है। दिल्ली मेट्रों की गिनती देश के व्यस्त और कुशल परिवहन के साधनों में की जाती है।



किन्हीं दूसरे यातायात के साधनों में सफर करने की तुलना में दिल्ली मेट्रों में सफर करना काफी सुविधाजनक है। यही नहीं यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दिल्ली मेट्रों में कई नियमों को भी बनाया गया है। अगर आप भी दिल्ली मेट्रो में सफर करते हैं, तो आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि आप अपने साथ कितने किलोग्राम तक का वजन साथ ले जा सकते हैं।

Trending Videos
How Much Luggage Is Allowed In Delhi Metro Know Rules Here
Luggage Rules In Delhi Metro - फोटो : AdobeStock

दिल्ली मेट्रों में अगर आप सफर कर रहे हैं, तो आप अपने साथ 25 किलोग्राम तक के वजन को साथ ले जा सकते हैं। हालांकि, पहले यह लिमिट 15 किलोग्राम थी। इसे 15 किलो से बढ़ाकर अब 25 किलोग्राम तक कर दिया गया है। 

How Much Luggage Is Allowed In Delhi Metro Know Rules Here
Luggage Rules In Delhi Metro - फोटो : AdobeStock

वजन के साथ-साथ दिल्ली मेट्रों में सामान के साइज की भी लिमिट तय की गई है। आप अपने साथ जिस बैग को दिल्ली मेट्रों में लेकर आ जा रहे हैं उसका आकार 80 सेमी x 50 सेमी x 30 सेमी से ज्यादा नहीं होना चाहिए। इससे बड़े आकार का बैग ले जाने को लेकर पाबंदी है। 

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में जा रहे हैं, तो जरूर जान लें ये बातें वरना आ सकती हैं दिक्कतें

विज्ञापन
विज्ञापन
How Much Luggage Is Allowed In Delhi Metro Know Rules Here
Luggage Rules In Delhi Metro - फोटो : AdobeStock

दिल्ली मेट्रों का संचालन दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा किया जाता है। हर रोज इसमें करीब दिल्ली एनसीआर के 10 लाख से ज्यादा लोग सफर करते हैं। यह भारत की बड़ी मेट्रो रेल सेवा है। 

विज्ञापन
How Much Luggage Is Allowed In Delhi Metro Know Rules Here
Luggage Rules In Delhi Metro - फोटो : AdobeStock

दिल्ली मेट्रो में सफर करते समय आप अपने साथ विस्फोटक या कैमिकल पदार्थ नहीं ले जा सकते हैं। अगर आप इन चीजों को साथ लेकर सफर करते हुए पकड़े जाते हैं, तो पकड़े जाने पर आपके ऊपर कार्रवाई की जा सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed