प्रयागराज में महाकुंभ मेला चल रहा है। देश-दुनिया से लाखों की संख्या में लोग यहां पर आ रहे हैं। महाकुंभ मेला हिंदू आस्था का एक बहुत बड़ा प्रतीक है। इसका आयोजन हर 12 साल में होता है। इस साल महाकुंभ मेले की शुरुआत 13 जनवरी से हुई है। वहीं, इसका समापन 26 फरवरी को होगा। यह दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है। इस मेले का न केवल धार्मिक महत्व है, बल्कि यह मेला भारतीय समाज की एकता, भक्ति और विविधता का शानदार उदाहरण पेश करता है। महाकुंभ मेले की आस्था के संगम में भारतीय संस्कृति की एक अनोखी झलक देखने को मिलती है। इस मेले में बड़े पैमाने पर साधु-संत और भक्तों का सैलाब आता है। अगर आप भी महाकुंभ मेले में जा रहे हैं, तो आपको कुछ बातों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए, वरना आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में जा रहे हैं, तो जरूर जान लें ये बातें वरना आ सकती हैं दिक्कतें
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 24 Jan 2025 01:41 PM IST
सार
महाकुंभ मेला हिंदू आस्था का एक बहुत बड़ा प्रतीक है। इसका आयोजन हर 12 साल में होता है। इस साल महाकुंभ मेले की शुरुआत 13 जनवरी से हुई है। वहीं, इसका समापन 26 फरवरी को होगा। यह दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन