इन दिनों मौसम थोड़ा बदला है, लेकिन फिर भी गर्मी तो हो ही रही है जिस वजह से लोगों को एसी चलाना पड़ रहा है। उमस को दूर करने के लिए लोग एसी चलाते हैं और खासतौर पर रात को सोते समय तो जरूर चलाते हैं।
गर्मी के मौसम में एसी घर की बिजली खपत बढ़ाने वाले प्रमुख उपकरणों में शामिल है, लेकिन क्या आपको पता है कि आपका एसी एक दिन में कितनी बिजली खर्च करता है? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि एसी 8 घंटे चलने पर कितने यूनिट बिजली खर्च करता है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 6
8 घंटे AC चलाने पर बिजली के कितने यूनिट खर्च होते हैं?
- फोटो : AI Generated
एसी कितने यूनिट बिजली खर्च करता है?
- किसी एसी की वास्तविक खपत जानने का सबसे सही तरीका उसके BEE लेबल को देखना है
- BEE के अनुसार एसी की ऊर्जा दक्षता को ISEER जैसे मानकों के आधार पर रेट किया जाता है
3 of 6
8 घंटे AC चलाने पर बिजली के कितने यूनिट खर्च होते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
- एसी में स्टार रेटिंग जितनी ज्यादा होती है, सामान्य तौर पर एसी उतना ही ज्यादा ऊर्जा-कुशल होता है यानी कम बिजली खर्च करता है
- उदाहरण के लिए, BEE की एक आधिकारिक गाइड में 5.2 kW कूलिंग क्षमता वाले एसी के लिए अलग-अलग स्टार रेटिंग पर अनुमानित दैनिक खपत बताई गई है
4 of 6
8 घंटे AC चलाने पर बिजली के कितने यूनिट खर्च होते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
- इसमें बिना स्टार मॉडल की खपत करीब 18.91 kWh प्रतिदिन और 5-स्टार मॉडल की करीब 13.42 kWh प्रतिदिन बताई गई है
- हालांकि, ये एक विशेष मॉडल और निर्धारित परिस्थितियों का उदाहरण है
- आपके घर में एसी की वास्तविक खपत इससे अलग हो सकती है
5 of 6
8 घंटे AC चलाने पर बिजली के कितने यूनिट खर्च होते हैं?
- फोटो : AI Generated
8 घंटे एसी चलाने पर कितनी खर्च होती है बिजली?
- सिर्फ एसी को 8 घंटे चलाने से बिजली की खपत का सटीक आंकड़ा नहीं निकाला जा सकता
- क्योंकि इन्वर्टर एसी कंप्रेसर की स्पीड जरूरत के अनुसार कम-ज्यादा करता रहता है