घर में जगह कम हो तो लोग अक्सर फ्रिज को दीवार से बिल्कुल सटाकर रख देते हैं। इससे किचन में थोड़ी जगह बच जाती है, लेकिन फ्रिज के लिए यह जगह बचाना भारी पड़ सकता है। दरअसल, फ्रिज को सही तरीके से काम करने के लिए उसके आसपास थोड़ी जगह की जरूरत होती है। खासकर पीछे की तरफ जगह कम होने पर गर्मी बाहर निकलने में दिक्कत हो सकती है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी विषय के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
फ्रिज की कूलिंग ठीक रखनी है तो दीवार से इतनी दूरी जरूर रखें, ज्यादातर घरों में होती है ये गलती
Distance Should Be Kept Between a Refrigerator: फ्रिज को दीवार से बिल्कुल सटाकर नहीं रखना चाहिए। आमतौर पर पीछे करीब 5 सेंटीमीटर जगह रखना बेहतर माना जाता है, लेकिन सही दूरी फ्रिज के डिजाइन पर निर्भर करती है। ऊपर और साइड में भी पर्याप्त जगह रखें और फ्रिज को गर्मी के स्रोत से दूर रखें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब सवाल है कि फ्रिज और दीवार के बीच कितनी दूरी होनी चाहिए?
आमतौर पर फ्रिज के पीछे कम से कम 5 सेंटीमीटर यानी करीब 2 इंच की जगह रखना ठीक माना जाता है। हालांकि, अलग-अलग फ्रिज के डिजाइन और बनावट के हिसाब से यह जरूरत थोड़ी कम या ज्यादा हो सकती है। इसलिए अगर फ्रिज के साथ मिले निर्देशों में कोई खास दूरी बताई गई है तो उसी को प्राथमिकता दें।
फ्रिज को दीवार से चिपका कर रखने से क्या होगा?
फ्रिज के अंदर का तापमान कम रखने के दौरान उसकी गर्मी बाहर निकलती है। इसके लिए पीछे और आसपास हवा का रास्ता होना जरूरी है। अगर फ्रिज बिल्कुल दीवार से चिपका हुआ है तो गर्म हवा के निकलने में परेशानी हो सकती है। इससे फ्रिज को अंदर का तापमान बनाए रखने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। ऐसी स्थिति में फ्रिज की कूलिंग पर असर पड़ सकता है और कुछ परिस्थितियों में बिजली की खपत भी बढ़ सकती है। इसलिए सिर्फ जगह बचाने के लिए फ्रिज को दीवार से बिल्कुल सटाकर रखना सही तरीका नहीं है।
सिर्फ पीछे ही नहीं, ऊपर और साइड में भी रखें जगह
फ्रिज लगाते समय सिर्फ पीछे की दूरी देखना काफी नहीं है। ऊपर और दोनों तरफ भी पर्याप्त जगह होनी चाहिए। इससे हवा का रास्ता बना रहता है। साथ ही फ्रिज का दरवाजा आसानी से खुल सके, इसके लिए भी पर्याप्त जगह रखना जरूरी है।
फ्रिज को कहां रखना बेहतर है?
फ्रिज को ऐसी जगह रखना चाहिए जहां उसके आसपास हवा का रास्ता बना रहे। इसे गैस चूल्हे, ओवन या किसी दूसरे गर्मी पैदा करने वाले सामान के बिल्कुल पास रखने से बचें। सीधी धूप वाली जगह से भी फ्रिज को दूर रखना बेहतर है। अगर आपका फ्रिज अभी दीवार से बिल्कुल चिपका हुआ है तो एक बार उसकी जगह जरूर देख लें। थोड़ी सी जगह छोड़ने से हवा का रास्ता बना रहेगा और फ्रिज को सही तरीके से काम करने में मदद मिलेगी।
जो चीजें रोज काम आती हैं, उन्हीं की एक्सपायरी भूल जाते हैं लोग; कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?
सितंबर में उमस से हैं परेशान? एसी चलाने का ये तरीका रखेगा कमरा ठंडा और खर्च काबू में
घर में आग लगने से पहले संभल जाएं, आपकी ये 6 गलतियां बन सकती हैं बड़ी वजह