फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया पर कोई गाली या अपशब्द लिख रहा है तो उसके खिलाफ कैसे शिकायत करें? यहां जानें तरीका

Mon, 07 Sep 2026 03:42 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 07 Sep 2026 03:42 PM IST
सार

Online Harassment Complaint: सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे मामले देखने को मिलते हैं, जहां कुछ लोग दूसरे व्यक्ति के पोस्ट पर या मैसेज बॉक्स में कुछ भी अपशब्द या गाली गलौज लिखकर भेज देते हैं। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर इस तरह के अनैतिक शब्दों को लिखने पर शिकायत किया जा सकता है, जिसपर कड़ी कार्रवाई भी हो सकती है।

विज्ञापन
How to File a Complaint Against Online Abuse and Cyberbullying on Social Media in hindi
सोशल मीडिया गाली शिकायत - फोटो : AI

Report Social Media Abuse:  आज के डिजिटल दौर में फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स (ट्विटर) या व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गाली-गलौज, अपशब्द या भद्दे कमेंट्स करना आम बात होती जा रही है। कई लोग यह सोचकर किसी को भी कुछ लिख देते हैं कि वे इंटरनेट के पीछे पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें कोई पहचान नहीं पाएगा। 



अगर किसी व्यक्ति के साथ सोशल मीडिया पर ऐसा हो रहा है, तो इसे चुपचाप सहन करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। भारतीय कानून और साइबर सेल ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि ऑनलाइन गाली-गलौज करने वालों के खिलाफ आप कानूनी शिकायत कैसे दर्ज करा सकते हैं।

How to File a Complaint Against Online Abuse and Cyberbullying on Social Media in hindi
सबसे पहले जरूरी सबूत इकट्ठा करें? - फोटो : एआई जनरेटेड

सबसे पहले जरूरी सबूत इकट्ठा करें?

  • इसके लिए अपशब्द, कमेंट्स या मैसेजेस का ऐसा स्क्रीनशॉट लें जिसमें संबंधित अपशब्द स्पष्ट दिख रहा हो।
  • आरोपी व्यक्ति की सोशल मीडिया प्रोफाइल का पूरा लिंक कॉपी करके कहीं सुरक्षित जरूर रख लें।
  • इसके बाद पोस्ट या मैसेज की तारीख और समय को नोट कर लें ताकि साइबर पुलिस को ट्रेस करने में आसानी हो।
How to File a Complaint Against Online Abuse and Cyberbullying on Social Media in hindi
सोशल मीडिया एप पर रिपोर्ट और ब्लॉक करें - फोटो : Adobe Stock
सोशल मीडिया एप पर रिपोर्ट और ब्लॉक करें
  • अगर आप सिर्फ उस यूजर का आईडी सस्पेंड कराना चाहते हैं या छोटी कार्रवाई करवाना चाहते हैं तो संबंधित एप में 'रिपोर्ट यूजर' के ऑप्शन पर जाकर प्लेटफॉर्म को शिकायत भेजें।
  • सबूत जुटाने के बाद उस व्यक्ति को ब्लॉक करें ताकि वह आपको आगे परेशान न कर सके।
  • अगर मामला गंभीर है, तो रिपोर्ट करने से साथ-साथ साइबर पुलिस में भी रिपोर्ट करें और सारे सबूतों वहां भी संलग्न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to File a Complaint Against Online Abuse and Cyberbullying on Social Media in hindi
ऑनलाइन साइबर क्राइम पोर्टल पर कैसे शिकायत दर्ज कराएं? - फोटो : Adobe Stock

ऑनलाइन साइबर क्राइम पोर्टल पर कैसे शिकायत दर्ज कराएं?

  • गृह मंत्रालय के राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल cybercrime.gov.in पर जाएं।
  • 'रिपोर्ट अदर साइबर क्राइम' चुनें और अपनी सही जानकारी दर्ज कर पीड़ित या शिकायतकर्ता के रूप में आईडी बनाएं।
  • फॉर्म में घटना का विवरण लिखें और स्क्रीनशॉट तथा प्रोफाइल लिंक आदि सभी जरूरी जानकारी अपलोड करें।
विज्ञापन
How to File a Complaint Against Online Abuse and Cyberbullying on Social Media in hindi
नजदीकी पुलिस स्टेशन की भी ले सकते हैं मदद? - फोटो : AI

नजदीकी पुलिस स्टेशन की भी ले सकते हैं मदद?

  • आप चाहें तो किसी भी तरह के साइबर अपराध या उत्पीड़न की तुरंत सूचना 1930 नंबर डायल करके दे सकते हैं।
  • अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन या जिले के साइबर क्राइम सेल में जाकर भी लिखित शिकायत दे सकते हैं, जहां आईटी एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज हो सकता है।
  • आरोपी को दोषी पाए जाने पर जुर्माना या जेल की सजा हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed