IRCTC Refund Rules: भारतीय ट्रेन से रोजाना एक बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। ट्रेन में कई तरह की सुविधाएं भी होती हैं। खानपान से लेकर शौचालय और कंफर्ट सीट की सुविधा लोगों के सफर को और भी सुहावना बनाती है। अगर आपको भी ट्रेन से यात्रा करनी है, तो इसके लिए आपको टिकट लेना होता है। हालांकि, अब पहले की तरह लोग टिकट काउंटर पर जाकर बेहद ही कम टिकट लेते हैं। वहीं, अब लोग घर बैठे ऑनलाइन टिकट निकाल लेते हैं। पर कभी-कभी किसी कारण से लोगों को अपने टिकट कैंसिल तक करवाने पड़ते हैं। ऐसे में लोगों को ये जानकारी नहीं होती है कि टिकट कैंसिल करवाने पर कितना चार्ज कटता है। तो चलिए इस बारे में जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"63bd24420ff52c385f67ab8c","slug":"how-much-deduction-on-confirmed-ticket-cancellation-before-chart-preparation-know-irctc-refund-rules","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IRCTC: चार्ट बनने से पहले करा रहे हैं ट्रेन टिकट कैंसिल, तो जान लें कितना कट सकता है चार्ज","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
IRCTC: चार्ट बनने से पहले करा रहे हैं ट्रेन टिकट कैंसिल, तो जान लें कितना कट सकता है चार्ज
Tue, 10 Jan 2023 02:12 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 10 Jan 2023 02:12 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन टिकट कैंसिल कराने पर कितना चार्ट कटता है?
- फोटो : istock
ट्रेन टिकट कैंसिल कराने पर कितना चार्ज कटता है?
- फोटो : istock
- सबसे पहले ये जान लीजिए कि इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी के मुताबिक, अगर आप कोई ट्रेन टिकट कैंसिल करवा रहे हैं। तो उस पर कितना चार्ज कटेगा, ये इस पर निर्भर करता है कि आप कितने समय में टिकट कैंसिल करवा रहे हैं।
ट्रेन टिकट कैंसिल कराने पर कितना चार्ज कटता है?
- फोटो : istock
कंफर्म टिकट पर कितना चार्ज:-
अगर आप कंफर्म टिकट को ट्रेन छूटने से 48 घंटे पहले कैंसिल करवाते हैं, तो यहां...
- एसी फर्स्ट क्लास में 240 रुपये
- एसी टू-टियर में 200 रुपये
- एसी थ्री-टियर में 180 रुपये
- स्लीपर क्लास में 120 रुपये
- सेकेंड क्लास के लिए 60 रुपये कैंसिलेशन चार्ज कटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन टिकट कैंसिल कराने पर कितना चार्ज कटता है?
- फोटो : istock
चार्ट बनने से पहले कटता है इतना चार्ज
- वहीं, अगर आप ट्रेन निकलने के 48 घंटे से लेकर 12 घंटे के बीच टिकट कैंसिल करवाते हैं, तो टिकट का 25 फीसदी पैसा और जीएसटी अलग से कटता है। पर अगर आप ट्रेन छूटने के 12 घंटे से लेकर 4 घंटे के अदर ट्रेन टिकट कैंसिल करवा रहे हैं, तो इसमें टिकट का 50 फीसदी पैसा कटेगा और साथ ही जीएसटी भी जोड़ा जाता है।
विज्ञापन
ट्रेन टिकट कैंसिल कराने पर कितना चार्ज कटता है?
- फोटो : istock
चार्ट बनने के बाद
- वहीं, अगर आपने कहीं जाने के लिए ट्रेन टिकट बुक करवाया है। लेकिन किसी कारण आप यात्रा नहीं करना चाहते हैं और फिर ट्रेन छूटने के 4 घंटे के अंदर अगर ट्रेन टिकट कैंसिल करवाते हैं, तो टिकट का पूरा पैसा कट जाता है। अगर आप ऑनलाइन टीडीआर नहीं भरते हैं।