फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: बाइक और स्कूटर के टायरों में कितना होना चाहिए एयर प्रेशर? जरूर जान लें यह बात

Sat, 18 Jan 2025 04:29 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 18 Jan 2025 04:29 PM IST
सार

अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि स्कूटर और बाइक के टायरों में कितना एयर प्रेशर होना चाहिए। आइए जानते हैं -

विज्ञापन
How much air pressure should be in bike and scooter tyres
Bike - फोटो : AdobeStock

हम में से अधिकतर लोगों के पास बाइक या स्कूटर है। कई लोग ऑफिस या किन्हीं दूसरी जरूरी जगहों पर आने-जाने के लिए बाइक या स्कूटर का इस्तेमाल करते हैं। बाइक या स्कूटर सफर करने का काफी सुविधाजनक साधन है। इसकी मदद से आप आसानी से लंबे ट्रैफिक जाम में आगे निकल सकते हैं या पतली गलियों में आसानी से आ-जा सकते हैं। हालांकि, बाइक या स्कूटर चलाते समय आपको कई बातों का विशेष ध्यान रखना होता है। इन्हीं में से एक है टायर में सही एयर प्रेशर का होना। स्कूटर या बाइक के टायरों में अगर एयर प्रेशर ठीक रहता है तो वह सड़क पर काफी अच्छे से चलती है। इसके अलावा सही एयर प्रेशर गाड़ी के टायरों का लाइफस्पैन भी काफी बढ़ा देता है। ऐसे में अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि स्कूटर और बाइक के टायरों में कितना एयर प्रेशर होना चाहिए। आइए जानते हैं -

How much air pressure should be in bike and scooter tyres
Bike - फोटो : AdobeStock

आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि बाइक और स्कूटर के टायरों में एयर प्रेशर अलग-अलग होता है। अगर आप बाइक के बराबर स्कूटर में प्रेशर और स्कूटर के बराबर बाइक में प्रेशर रखते हैं तो इससे टायर जल्दी खराब हो सकते हैं।

How much air pressure should be in bike and scooter tyres
Bike - फोटो : AdobeStock

विशेषज्ञों के मुताबिक स्कूटर में आपको 25-30 PSI और बाइक में 30-35 PSI हवा रखनी चाहिए। इससे कम हवा होने पर आपकी गाड़ी डिस बैलेंस हो सकती है। इससे आपका टू-व्हीलर स्लिप कर सकता है। ऐसे में हादसा होने की संभावना बढ़ जाती है। इस कारण आपको अपनी गाड़ी के टायरों में सही एयर प्रेशर रखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
How much air pressure should be in bike and scooter tyres
Bike - फोटो : AdobeStock

टायरों में सही एयर प्रेशर के होने से ब्रेकिंग सिस्टम अच्छे से काम करता है। इसके अलावा टायर का लाइफस्पैन भी बढ़ता है और आपकी बाइक अच्छा माइलेज देती है।

Metro Train: दिल्ली नहीं बल्कि इस जगह चली थी भारत की पहली मेट्रो ट्रेन, 12 साल में बनी थी 3.5 किमी लाइन

विज्ञापन
How much air pressure should be in bike and scooter tyres
Bike - फोटो : AdobeStock

अगर आप सही ढंग से स्कूटर या बाइक के टायरों में एयर प्रेशर नहीं रखते हैं तो ऐसी स्थिति में टायर के साइडवॉल्स पर ज्यादा दबाव पड़ता है। इससे वे जल्दी घिस जाते हैं और उनके फटने का खतरा काफी बढ़ जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed