Types of Helmet: टू-व्हीलर चलाते समय हेलमेट पहनना बहुत जरूरी होता है। यह न केवल आपको दुर्घटनाओं के दौरान गंभीर चोटों से बचाता है, बल्कि आपको चालान से भी बचाता है। आपने देखा होगा बाजार में कई प्रकार के हेलमेट उपलब्ध हैं, हर हेलमेट की अपनी विशेषता होती है। ऐसे में बहुत से लोगों के मन में सवाल होगा कि आखिर कितने तरह के हेलमेट होते हैं, और उन सभी हेलमेट की क्या खासियत होती है? तो बता दें कि मुख्य रूप से हेलमेट 6 प्रकार के होते हैं। आइए इस लेख सभी हेलमेट के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Types Of Helmet: हेलमेट कितने प्रकार के होते हैं? जानें आपके लिए कौन सा है बेस्ट
आपने देखा होगा बाजार में टू-व्हीलर पर पहनने के लिए कई तरह के हेलमेट उपलब्ध हैं। हर तरह के हेलमेट की आपनी विशेषता होती है। आइए इस लेख इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
2. ओपन-फेस हेलमेट (3/4 हेलमेट)
ओपन-फेस हेलमेट आपके कानों और सिर के पीछे के हिस्से को कवर करता है, लेकिन आपका चेहरा खुला रहता है। इसमें आमतौर पर एक वाइजर लगा होता है जो आंखों को सुरक्षा प्रदान करता है, लेकिन ठुड्डी का हिस्सा खुला रहता है। ओपन-फेस हेलमेट उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो शहर में कम स्पीड में स्कूटर या बाइक चलाते हैं।
ये भी पढ़ें- Demand Draft: कैसे बनता है डिमांड ड्राफ्ट? जानें इसे बनवाने की पूरी प्रक्रिया
3. हाफ हेलमेट (Half Helmet) / स्कल कैप
यह हेलमेट का सबसे छोटा प्रकार है। यह केवल आपके सिर के ऊपरी हिस्से को कवर करता है। इसे पहनने के बाद कान और चेहरा दोनों ही खुला रहता है। हाफ हेलमेट सबसे हल्का हेलमेट होते हैं। इनका उपयोग आमतौर पर कम गति पर आरामदायक राइडिंग करने वाले लोग करते हैं।
यह हेलमेट फुल-फेस और ओपन-फेस हेलमेट का एक संयोजन है। इसमें एक चिन बार होता है जिसे ऊपर की ओर फ्लिप किया जा सकता है, जिससे यह ओपन-फेस हेलमेट की तरह बन जाता है। यह उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है जो फुल-फेस हेलमेट की सुरक्षा और ओपन-फेस हेलमेट की सुविधा दोनों चाहते हैं।
ये भी पढ़ें- जानना जरूरी: क्या तलाक के बाद पति भी ले सकता है पत्नी से एलिमनी? जानिए क्या कहता है नियम
5. डुअल-स्पोर्ट हेलमेट (Dual-Sport Helmet) / एडवेंचर हेलमेट
यह हेलमेट फुल फेस हेलमेट जैसी दिखता है, साथ ही इसमें एक बड़ा वाइजर और एक पीक भी होता है जो धूप और मिट्टी से बचाता है। यह उन लोगों के लिए अच्छा होता है जो लोग बाइक राइडिंग करते हैं।
ये भी पढ़ें- Office Laptop Tips: ऑफिस में लैपटॉप का इस्तेमाल करते समय भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां, आज ही बदल दें ये आदत