How to make Demand Draft: चेक जिस तरह से एक ट्रांजेक्शन का माध्यम है उसी से मिलता-जुलता डीडी यानी डिमांड ड्राफ्ट भी बैंक ट्रांजेक्शन का माध्यम है। मगर डिमांड ड्राफ्ट की कुछ खासियत है जो इसे बाकी ट्रांजेक्शन मेथड से अलग बनाती है। डिमांड ड्राफ्ट की खासियत होती है कि ये कभी बाउंस नहीं होता। साथ ही इसकी एक और खासियत है कि इसे जिस किसी संस्था के लिए जारी किया गया है, उसे सिर्फ वही इस्तेमाल कर सकती है। आज के डिजिटल पेमेंट की दुनिया में डिमांड ड्राफ्ट के बारे में बहुत कम लोगों को पता है। बता दें कि आज भी बहुत से स्कूल या कॉलेज में फीस सिर्फ डीडी से ही जमा होती है, इतना ही नहीं कई संस्थाओं में तो डीडी के माध्यम से ही ट्रांजेक्शन किया जाता है, ऐसा इसलिए क्योंकि डीडी को ट्रांजेक्शन को सबसे सेफ माध्यम माना जाता है। ऐसे में लोगों को खुद ही डीडी बनवाना पड़ता है। आइए इस लेख में डिमांड ड्राफ्ट बनवाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Demand Draft: कैसे बनता है डिमांड ड्राफ्ट? जानें इसे बनवाने की पूरी प्रक्रिया
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिखर बरनवाल
Updated Wed, 16 Apr 2025 06:47 PM IST
सार
बहुत से कॉलेज और स्कूल में डीमांड ड्राफ्ट से ही फीस जमा होता है। अगर आप भी डिमांड ड्राफ्ट बनवाना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए ही है। आइए इस लेख में आसान भाषा में जानते हैं कि डिमांड ड्राफ्ट कैसे बनवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन