फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Office Laptop Tips: ऑफिस में लैपटॉप का इस्तेमाल करते समय भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां, आज ही बदल दें ये आदत

Wed, 16 Apr 2025 03:45 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Wed, 16 Apr 2025 03:45 PM IST
सार

हम सब ऑफिस में लैपटॉप रखते समय जानें अनजाने में कुछ गलतियां करते हैं। इस लेख इसी के बारे में विस्तार से बताया गया है। आप सिर्फ कुछ छोटी-छोटी गलतियों को सुधारकर लैपटॉप को समय से पहले खराब होने से बचा सकते हैं।

विज्ञापन
Are you also making these 4 mistakes while keeping laptop in office in hindi
लैपटॉप इन ऑफिस - फोटो : Adobe Stock

Office Laptop Tips: कॉरपोरेट कल्चर में लैपटॉप का इस्तेमाल करना बहुत आम बात है। यह कहना गलत नहीं होगा कि यह इस परिवेश का एक अभिन्न अंग है। चाहे मीटिंग में प्रेजेंटेशन देनी हो, या क्लाइंट के साथ डेटा साझा करना हो, इन सभी कामों के लिए लैपटॉप बेहद उपयोगी उपकरण है। ऑफिस में अक्सर लैपटॉप रखते समय जाने-अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां करते हैं जो न केवल हमारे लैपटॉप के लिए हानिकारक हो सकती हैं बल्कि यह अन्य तरीके से भी आपको नुकसान पहुंचा सकती हैं। आइए इस लेख में ऐसी ही चार मुख्य गलतियों के बारे में जानते हैं। अगर आप भी इनमें से कोई गलती कर रहे हैं तो आज ही अपनी आदत बदल डालें।

Are you also making these 4 mistakes while keeping laptop in office in hindi
लैपटॉप इन ऑफिस - फोटो : Adobe Stock

1. लैपटॉप को बिना लॉक किए न छोड़ना
यह सबसे आम और सबसे बड़ी गलती है जो सामान्यतः कई लोग करते हैं। काम के बीच में कहीं उठकर जाना हो, अक्सर लोग अपना लैपटॉप बिना लॉक किए ही छोड़ देते हैं। आपकी अनुपस्थिति में कोई भी व्यक्ति आसानी से आपके लैपटॉप तक पहुंच सकता है, आपकी फाइलों को देख सकता है, ऐसे में आपके महत्वपूर्ण डेटा के साथ छेड़-छाड़ भी कर सकता है। इसलिए जब भी आप अपनी डेस्क छोड़कर उठें, हमेशा अपने लैपटॉप को लॉक करें।

Are you also making these 4 mistakes while keeping laptop in office in hindi
लैपटॉप स्टैंड इन ऑफिस - फोटो : Adobe Stock

2. लैपटॉप स्टैंड का उपयोग न करना
अक्सर लोग ऑफिस में लैपटॉप को सीधे डेस्क पर रखकर काम करते हैं। ऐसा करने से लैपटॉप का निचला हिस्सा डेस्क से सटा रहता है, जिससे उसके वेंटिलेशन के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पाती और वह गर्म होने लगता है। लैपटॉप के ज्यादा गरम होने से उसकी परफॉर्मेंस धीमी हो जाती है। इसके अलावा, डेस्क पर लैपटॉप को नीचे रखकर काम करने से गर्दन झुकानी पड़ती है, जिससे गर्दन में दर्द और अन्य समस्याएं हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Are you also making these 4 mistakes while keeping laptop in office in hindi
लैपटॉप इन ऑफिस - फोटो : Adobe Stock
3. लैपटॉप को नियमित रूप से शट डाउन न करना
कुछ लोग अपने लैपटॉप को हफ्तों तक बिना शट डाउन किए या रीस्टार्ट किए ही इस्तेमाल करते रहते हैं। वे बस स्क्रीन बंद कर देते हैं या स्लीप मोड पर डाल देते हैं। बता दें कि नियमित रूप से लैपटॉप को शट डाउन या रीस्टार्ट करना उसके अच्छे प्रदर्शन के लिए बहुत जरूरी है। ऐसा न करने से लैपटॉप धीमा हो सकता है, एप्लीकेशन ठीक से काम नहीं कर सकती हैं। इसलिए हफ्ते में कम से कम दो बार इसे रीस्टार्ट जरूर करें।

ये भी पढ़ें- Interesting Facts: LCD, LED, OLED और QLED में क्या होता है अंतर? जानिए यहां
विज्ञापन
Are you also making these 4 mistakes while keeping laptop in office in hindi
लैपटॉप इन ऑफिस - फोटो : Adobe Stock

4. गलत जगह पर लैपटॉप रखना
कई बार हम जल्दबाजी में या लापरवाही से अपने लैपटॉप को कहीं भी रख देते हैं। खिड़की के पास सीधी धूप में, हीटर के पास, या फिर ऐसी जगह जहां गलती से पानी या कोई अन्य तरल पदार्थ गिर सकता है। ये सभी जगह आपके लैपटॉप के लिए हानिकारक हो सकती हैं। सीधी धूप से लैपटॉप ओवरहीट हो सकता है, जिससे उसके परफॉर्मेंस पर बुरा असर पड़ सकता है।


ये भी पढ़ें- Nitrogen Gas For Tyres: नाइट्रोजन गैस या साधारण हवा? गर्मियों में टायर के लिए कौन सी हवा है बेस्ट
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed