फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आईआरसीटीसी का एक यूजर महीने में कितनी टिकटें बुक कर सकता है? जानें इससे जुड़े नियम

Wed, 23 Sep 2026 09:55 AM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 23 Sep 2026 09:55 AM IST
सार

How Many Train Tickets Book IRCTC Month: कई बार ऐसा होता है कि जब लोग एक ही महीने में कई टिकटें बुक कर लेते हैं तो उनकी लिमिट खत्म हो जाती है फिर उनके दिमाग में सवाल आता है कि आखिर एक महीने में अधिकतम कितने टिकटें बुक कर सकते हैं। बता दें कि आधार लिंक और बिना आधार लिंक अकाउंट के नियम अलग होते हैं, जिसके बारे में सभी लोगों को जानना चाहिए।

विज्ञापन
How Many Train Tickets Can an IRCTC User Book in a Month? Know Key Rules in hindi
आईआरसीटीसी टिकट बुकिंग सीमा - फोटो : AI

IRCTC Monthly Ticket Booking Limit: भारतीय रेलवे के जरिए रोजाना लाखों यात्री सफर करते हैं, और ज्यादातर लोग इसके लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट या एप से ही ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि एक पर्सनल यूजर आईडी से आप महीने में अधिकतम कितने टिकट बुक कर सकते हैं।



फर्जीवाड़ा और टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए रेलवे ने प्रति यूजर आईडी महीने में सीमित संख्या में टिकट बुक करने की सख्त सीमा तय कर रखी है। अगर आपका अकाउंट सामान्य है, तो लिमिट अलग होगी और अगर आपका अकाउंट वेरिफाइड है, तो आप अधिक टिकट बुक कर सकते हैं। आइए इस लेख में आसान भाषा में समझते हैं कि एक महीने में आप अधिकतम कितने ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं।

How Many Train Tickets Can an IRCTC User Book in a Month? Know Key Rules in hindi
सामान्य आईआरसीटीसी यूजर आईडी की बुकिंग सीमा - फोटो : AI

सामान्य आईआरसीटीसी यूजर आईडी की बुकिंग सीमा

  • अगर आपने अपना आईआरसीटीसी अकाउंट सामान्य तरीके से बनाया है और उसे किसी सरकारी पहचान पत्र से लिंक नहीं किया है, तो आप एक महीने में अधिकतम 12 ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं।
  • पहले यह सीमा केवल 6 टिकटों की थी, लेकिन भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत के लिए इस सीमा को बढ़ाकर दोगुना कर दिया है।
How Many Train Tickets Can an IRCTC User Book in a Month? Know Key Rules in hindi
अकाउंट लिंक होने पर मिलेगी 24 टिकटों की छूट (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : AI

अकाउंट लिंक होने पर मिलेगी 24 टिकटों की छूट

  • अगर आप अपनी यूजर आईडी को आधार कार्ड से लिंक कर लेते हैं, तो आप एक महीने में कुल 24 टिकट बुक कर सकते हैं।
  • इसके अलावा, एक महीने में 12 से अधिक टिकट बुक करने के लिए यात्रा करने वाले कम से कम एक यात्री का आधार नंबर भी आईआरसीटीसी से वेरिफाइड होना अनिवार्य होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
How Many Train Tickets Can an IRCTC User Book in a Month? Know Key Rules in hindi
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock

तत्काल टिकट बुकिंग से जुड़े महत्वपूर्ण नियम

  • तत्काल कोटे के तहत टिकट बुकिंग के लिए भी कुछ खास नियम बनाए गए हैं।
  • एक यूजर आईडी से एक दिन में सुबह 10 से 12 बजे के बीच सिर्फ दो तत्काल टिकट ही बुक किए जा सकते हैं।
  • इसके साथ ही, एक आईपी एड्रेस या एक ही लॉगिन सेशन से एक से अधिक तत्काल फॉर्म नहीं भरे जा सकते।
विज्ञापन
How Many Train Tickets Can an IRCTC User Book in a Month? Know Key Rules in hindi
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock
आईडी की सुरक्षा और टिकट बुकिंग से जुड़ी सावधानियां
  • अपनी पर्सनल आईआरसीटीसी आईडी का इस्तेमाल सिर्फ अपने लिए या अपने परिवार के सदस्यों के लिए टिकट बुक करने में करें।
  • अपनी आईडी से दूसरों के लिए पैसे लेकर व्यावसायिक रूप से टिकट बुक करना कानूनन अपराध है।
  • ऐसा करते हुए पकड़े जाने पर आपकी आईडी हमेशा के लिए ब्लॉक हो सकती है और आपको रेलवे एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई का सामना भी करना पड़ सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed