आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। इसे यूआईडीएआई द्वारा जारी किया जाता है। इसमें हर व्यक्ति के लिए 12 अंकों की विशिष्ट संख्या दर्ज होती है। आज के समय देश में लगभग सभी लोगों के पास आधार कार्ड है। आधार कार्ड की शुरुआत साल 2009 में की गई थी। स्टॉक मार्केट में निवेश, बच्चों का स्कूल में एडमिशन, बैंक खाता खुलवाने, मोबाइल सिम कार्ड लेने से लेकर आदि कई जरूरी कामों में आधार कार्ड इस्तेमाल में आता है। आधार कार्ड में व्यक्ति की डेमोग्राफिक और बायोमैट्रिक डिटेल्स दर्ज होती हैं। इस कारण इसकी डुप्लीकेसी करना काफी मुश्किल है। आज के समय आधार कार्ड आपकी पहचान का एक प्रमुख दस्तावेज है। विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी आधार कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है।
Aadhaar Card: आधार कार्ड में आप कितनी बार करा सकते हैं अपने नाम को अपडेट, जानिए यहां
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 25 Jul 2025 05:14 PM IST
सार
आधार कार्ड में व्यक्ति की डेमोग्राफिक और बायोमैट्रिक डिटेल्स दर्ज होती हैं। इस कारण इसकी डुप्लीकेसी करना काफी मुश्किल है। आज के समय आधार कार्ड आपकी पहचान का एक प्रमुख दस्तावेज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन