देश में एक बड़ी आबादी गरीब लोगों की है। इन लोगों को किसी प्रकार की कोई गंभीर बीमारी होने पर कई तरह की परेशानियां आ जाती हैं। पैसों के अभाव में कई बार इन्हें ठीक इलाज नहीं मिल पाता है। ऐसी स्थिति में ये लोग इलाज कराने के लिए मजबूरन कर्ज का सहारा लेते हैं। गरीब लोगों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार स्कीम का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम आयुष्मान भारत योजना है। गरीब लोगों को स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही यह एक शानदार स्कीम है। इस स्कीम के अंतर्गत गरीब लोगों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जा रहा है यानी इस योजना का लाभ लेकर लोग अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज आयुष्मान पैनल में शामिल अस्पतालों में करा सकते हैं।
Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड की मदद से एक साल में कितनी बार आप करा सकते हैं इलाज? जानिए यहां
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:56 PM IST
सार
इस स्कीम के अंतर्गत गरीब लोगों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जा रहा है यानी इस योजना का लाभ लेकर लोग अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज आयुष्मान पैनल में शामिल अस्पतालों में करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
