PM Kisan Yojana 20vi Kist Kab Aaegi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही एक बेहद ही शानदार स्कीम है। इस स्कीम के अंतर्गत सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता 2 हजार रुपये की 3 बराबर किस्तों के रूप में किसानों के खाते में भेजी जाती है। इस योजना का लाभ पाकर किसान खेती किसानी से जुड़ी छोटी मोटी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। भारत सरकार करोड़ों किसानों को इस योजना का लाभ दे रही है। देश में पीएम किसान सम्मान निधि योजना काफी लोकप्रिय स्कीम है। सरकार की यह स्कीम किसानों को आर्थिक स्तर पर मजबूत करने के लिए एक कारगर कदम मानी जा रही है। भारत सरकार ने इस योजना की शुरुआत साल 2019 में की थी। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार किसानों की आय में स्थिरता लाना चाहती है।
PM Kisan Yojana: क्या रक्षाबंधन से पहले जारी हो सकती है पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त?
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 25 Jul 2025 10:32 AM IST
सार
PM Kisan Yojana 20vi Kist Kab Aaegi: भारत सरकार अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की कुल 19 किस्तों को जारी कर चुकी है। 19वीं किस्त बीते फरवरी महीने में जारी की गई थी। 19वीं किस्त को जारी हुए 5 महीने हो चुके हैं और अब तक 20वीं किस्त जारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन