How Many SIM Cards Can Get on One Aadhaar: आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। विभिन्न कामकाजों को कराने के लिए इसकी मांग एक जरूरी दस्तावेज के रूप में की जाती है। आज के समय कई सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी आधार कार्ड का होना आपके पास जरूरी है। आधार कार्ड को यूआईडीएआई द्वारा जारी किया जाता है। यह व्यक्ति की पहचान को प्रमाणित करने का काम करता है। इसमें हर व्यक्ति के लिए 12 अंकों की विशिष्ट संख्या दर्ज होती है।
जानना जरूरी: एक आधार कार्ड पर आप कितने सिम कार्ड ले सकते हैं, जानिए क्या हैं इसको लेकर नियम
क्या आपको इस बारे में पता है कि एक आधार कार्ड पर आप तय लिमिट में ही सिम कार्ड को खरीद सकते हैं। इसको लेकर सीमा तय की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप एक आधार कार्ड पर कुल कितने सिम कार्ड खरीद सकते हैं इसको लेकर भारत सरकार ने दिशानिर्देश जारी कर रखा है। इस दिशानिर्देश के मुताबिक आप एक आधार कार्ड पर अधिकतम 9 सिम कार्ड को खरीद सकते हैं।
रिटायरमेंट के बाद नहीं होगी पैसों की दिक्कत, 8 हजार रुपये निवेश करके इतने वर्षों में जुटा सकते हैं 2.26 करोड़
अगर आप एक आधार कार्ड पर 9 सिम कार्ड से ज्यादा खरीदते हैं तो आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसमें आपकी पहचान को सुरक्षित रखने के लिए अतिरिक्त सिम कार्ड को ब्लॉक किया जा सकता है।
PM Mudra Yojana: कैसे मिलता है पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत 20 लाख रुपये तक का लोन? जानिए यहां
दूरसंचार विभाग कई बार सिम कार्ड उपयोग करने वाले लोगों की जांच करता है। अगर आपके पास इस सीमा से ज्यादा सिम कार्ड पाया जाता है तो आपको नोटिस भेजा जा सकता है।
PM Vishwakarma: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए किन किन दस्तावेजों की मांग की जाती है? जानिए यहां
आपके आधार कार्ड पर कुल कितने सिम कार्ड पंजीकृत हैं? इस बारे में आप TAFCOP की वेबसाइट पर विजिट करके पता कर सकते हैं। यहां आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद ओटीपी सत्यापन करना है। इसके बाद आपके नाम पर रजिस्टर्ड सिम कार्ड की सूची दिख जाएगी।
Indian Railways: ट्रेन में कर रहे हैं सफर, तो आपको जरूर पता होने चाहिए ये नियम वरना आ सकती है दिक्कत