{"_id":"69ce1e7e30a2d5673f08a43e","slug":"how-internet-works-know-how-it-reaches-your-home-through-wires-2026-04-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"How Internet Works: समुद्र के नीचे बिछी तारों से आपके फोन तक, जानिए कैसे चलता है इंटरनेट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
How Internet Works: समुद्र के नीचे बिछी तारों से आपके फोन तक, जानिए कैसे चलता है इंटरनेट
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sankalp Prakash Singh
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:29 PM IST
सार
इंटरनेट आज हमारी जरूरत बन चुका है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है आखिर ये काम कैसे करता है? आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
How Internet Works
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंटरनेट आज हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। वहीं क्या आपने कभी सोचा है कि आपके मोबाइल या लैपटॉप तक इंटरनेट पहुंचता कैसे है? आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि इंटरनेट एक ग्लोबल नेटवर्क है, जो लाखों सर्वर, केबल और डाटा सेंटर्स से जुड़ा होता है। आप जब भी कोई वेबसाइट खोलते हैं या वीडियो देखते हैं, तो डाटा कई जगहों से होकर आपके डिवाइस तक पहुंचता है। इस पूरी प्रक्रिया में फाइबर ऑप्टिक केबल, इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर और राउटर का महत्वपूर्ण रोल होता है। यही सिस्टम मिलकर इंटरनेट को आपके घर तक पहुंचाने का काम करते है।
2 of 5
How Internet Works
- फोटो : FREEPIK
इंटरनेट की शुरुआत डाटा सेंटर से होती है, जहां वेबसाइट और एप्स का डाटा स्टोर रहता है। आप जब भी कोई रिक्वेस्ट भेजते हैं, तो यह डाटा सेंटर तक पहुंचती है। इसके बाद वहां से जरूरी जानकारी आपके पास वापस भेजी जाती है। यह डाटा समुद्र के नीचे बिछी फाइबर ऑप्टिक केबल के जरिए एक देश से दूसरे देश तक जाता है। फाइबर ऑप्टिक केबल को इंटरनेट की रीढ़ मानी जाती हैं।
3 of 5
How Internet Works
- फोटो : FREEPIK
आपके शहर या इलाके में इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर यानी ISP का नेटवर्क होता है। यही कंपनी डाटा सेंटर से इंटरनेट लेकर आपके घर तक पहुंचाने का काम करती हैं। ISP के पास बड़े सर्वर और केबल नेटवर्क होते हैं, जो डाटा को तेजी से ट्रांसफर करने का काम करते हैं। भारत में कई कंपनियां यह सेवा देती हैं, जो अलग अलग स्पीड और प्लान में इंटरनेट उपलब्ध कराती हैं।
इंटरनेट जब आपके इलाके तक पहुंच जाता है, तो इसे लोकल केबल या फाइबर लाइन की मदद से आपके घर में लाया जाता है। आपके घर में लगा राउटर इस इंटरनेट को वायरलेस सिग्नल में बदल देता है, जिससे आप वाई फाई के जरिए मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर इंटरनेट चला पाते हैं। यह पूरी प्रक्रिया कुछ सेकंड से भी कम समय में होती है।
विज्ञापन
5 of 5
How Internet Works
- फोटो : FREEPIK
इंटरनेट का यह नेटवर्क काफी जटिल और मजबूत होता है। इसमें सुरक्षा और गति दोनों का खास ध्यान रखा जाता है। आज के समय में तेज इंटरनेट कनेक्शन के लिए फाइबर तकनीक का ज्यादा इस्तेमाल हो रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।